फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manual Mode in Automatic Gearbox: ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में क्यों दिया जाता है मैनुअल मोड, बचा सकता है जिंदगी

Fri, 05 Apr 2024 02:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 02:54 PM IST
विज्ञापन
when to use manual mode in automatic transmission manual mode in automatic car
Manual Mode in Automatic Gearbox Car - फोटो : iStock
गाड़ी चलाते समय लगातार क्लच दबाने और गियर बदलने की कवायद थका देने वाली होती है। ट्रैफिक जाम में गाड़ी को मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ चलाने और इस थकान से बचने के लिए, लोग अक्सर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों की ओर रुख करते हैं। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स बिना क्लच के होते हैं, और यह उन लोगों के लिए एक राहत हैं, जो गाड़ी चलाते समय तनावमुक्त रहना चाहते हैं। फिर भी, कुछ ऑटोमैटिक कारों में गियरबॉक्स सेटिंग्स में मैनुअल मोड की सुविधा भी दी जाती है। सवाल यह है कि जब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन अपने आप गियर बदल सकता है, तो किसी को मैनुअल मोड में शिफ्ट करने की जरूरत क्यों पड़ेगी। 
when to use manual mode in automatic transmission manual mode in automatic car
Manual Mode in Automatic Gearbox Car - फोटो : iStock
गियरबॉक्स में मैनुअल मोड के लिए D के बगल में M लिखा देखा जा सकता है। साथ ही इसके साथ प्लस और माइनस का साइन भी होता है। कुछ कारों में M की जगह S लिखा होता है। गियर लीवर को M या S की ओर ले जाने से गियर का कंट्रोल ड्राइवर के हाथ में आ जाता है। ऊपर की ओर शिफ्ट करने के लिए गियर लीवर को प्लस चिह्न की तरफ धकेलना पड़ता है। और माइनस का चिह्न डाउनशिफ्टिंग में मदद करता है। कुछ ऑटोमैटिक कारों में स्टीयरिंग व्हील के पीछे पैडल शिफ्टर्स भी दिए जाते हैं। जो ड्राइवरों को उंगलियों का इस्तेमाल करके गियर को ऊपर या नीचे शिफ्ट करने में मदद करते हैं।

यहां हम आपको, एक ऑटोमैटिक कार में मैनुअल मोड रखने के पांच बड़े फायदों के बारे में बता रहे हैं। 
when to use manual mode in automatic transmission manual mode in automatic car
Car Manual Gearbox - फोटो : iStock
ब्रेक फेल
ड्राइविंग के दौरान ऐसे मौके भी आ सकते हैं जब आपकी गाड़ी का ब्रेक फेल हो जाए। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आमतौर पर एक्सीलरेटर से पैर हटा लिया जाता है और कार को सुरक्षित तरीके से रोकने की कोशिश की जाती है। हालांकि, ज्यादातर ऑटोमैटेकि कार को इस तरीके को अपनाकर पूरी तरह से नहीं रोकी जा सकती हैं। कभी-कभी वाहन को धीरे-धीरे रोकने की बजाए तुरंत रोकने की जरूरत भी हो सकती है। वैसी स्थिति में, मैनुअल मोड में शिफ्ट कर कार को सबसे कम गियर में डालकर, जल्दी रोकने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
when to use manual mode in automatic transmission manual mode in automatic car
Mountain Car Driving - फोटो : iStock
ढलान में उतरते समय फायदा
ढलान में उतरते समय ब्रेक का इस्तेमाल कर वाहन की रफ्तार को कम करने की बजाए, मैनुअल मोड में शिफ्ट करने से ज्यादा फायदा मिलता है। अगर ढलान लंबी है तो, ड्राइवर मैनुअल तरीके से सही गियर को चुन सकता है। प्लस और माइनस शिफ्ट या पैडल शिफ्टर का इस्तेमाल कर, ड्राइवर कार को सही गियर में रख सकता है। और ब्रेक को घिसने से बचा सकता है। यह बर्फीली रोड पर भी बहुत कारगर होता है, जब रोड पर वाहन स्लिप करने लगते हैं। वैसी स्थिति ब्रेक नहीं लगाने की सलाह दी जाती है। और वाहन की रफ्तार को कम रखने के लिए निचले गियर लगाया जाता है। 
विज्ञापन
when to use manual mode in automatic transmission manual mode in automatic car
Car Driving - फोटो : iStock
कम ईंधन
जब गाड़ी में ईंधन कम होने लगता है, तब माइलेज बढ़ाने के लिए मैनुअल मोड पर शिफ्ट करना अक्लमंदी होती है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की बजाए मैनुअल ट्रांसमिशन कार को ज्यादा ईंधन बचाने में मदद करता है। ऐसा करने से आपको अगले पेट्रोल पंप को खोजने में ज्यादा समय मिल जाता है या आप अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed