Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bihar
›
girlfriend attack on bride of his boyfriend just after marriage in Nalanda Bihar
{"_id":"5fc7769ee0f51c3c2b20d681","slug":"a-girlfriend-attack-on-bride-of-his-boyfriend-just-after-marriage-in-nalanda-bihar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका का बदला: प्रेमी की नई नवेली दुल्हन के बाल काटे, फेविक्विक से चिपका दी आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका का बदला: प्रेमी की नई नवेली दुल्हन के बाल काटे, फेविक्विक से चिपका दी आंख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनिल पांडेय
Updated Wed, 02 Dec 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिहार के नालंदा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबके होश उड़ा दिए। दरअसल, यहां रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी की बेवफाई से इतनी नाराज हो गई कि उसने अपना पूरा गुस्सा प्रेमी की नई नवेली दुल्हन पर निकाल दिया। इस दौरान प्रेमिका ने दुल्हन के बाल काट दिए। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने दुल्हन की आंख फेविक्विक से चिपका दी। दुल्हन के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने प्रेमिका को जमकर पीटा। साथ ही, पुलिस के हवाले कर दिया।
शादी से पहले चल रहा था लड़के का अफेयर
2 of 3
बिहार पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय कुमार गांव पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। सुरक्षा के लिए पुलिस गांव में तैनात है। बताया जा रहा है कि शादी से पहले लड़के का एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। उसने एक दिसंबर को शेखपुरा जिले में किसी और लड़की से शादी कर ली। शादी के बाद जब दुल्हन को घर लाया गया तो इस बात की भनक प्रेमिका को लग गई। इससे वह बेहद नाराज चल रही थी।
Trending Videos
सबके सोने का इंतजार कर रही थी प्रेमिका
3 of 3
गुस्साई प्रेमिका ने दुल्हन के काटे बाल
- फोटो : self
इसके बाद प्रेमिका आगबबूला हो गई और बदला लेने के लिए प्रेमी के घर पहुंच गई। लड़की दूल्हे की बहन की सहेली थी तो किसी को शक भी नहीं हुआ। जब दुल्हन के घर वाले थके मंदे होने के कारण सो गए, तब प्रेमिका मौका देखकर कमरे में घुस गई और सो रही दुल्हन के बाल काट दिए। साथ ही, उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं। इसके बाद दुल्हन दर्द से चीखने लगी। शोर सुनकर परिजनों को नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमिका को पकड़ लिया। साथ ही, उसकी जमकर पिटाई की। दुल्हन को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दुल्हन अस्पताल में भर्ती है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।