Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 मई के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a068c4887b3be7bfd005164","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-05-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 मई के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:48 PM, 15-May-2026
Bihar: साली की शादी में जीजा ने उठाया खौफनाक कदम, पेट्रोल डाल खुद को लगाई आग; खुशियां पलभर में मातम में बदलीं
Bihar: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में साली की शादी में शामिल होने आए युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पहले अमरपुर रेफरल अस्पताल और फिर भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। और पढ़ें01:33 PM, 15-May-2026
Bihar: अनंत सिंह को कोर्ट से राहत नहीं: गिरफ्तारी पर रोक नहीं, वायरल हथियार वीडियो केस में 20 मई तक बढ़ी टेंशन
Bihar: मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को सोशल मीडिया पर वायरल हथियार प्रदर्शन वीडियो मामले में अदालत से राहत नहीं मिली। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार करते हुए पुलिस से केस डायरी तलब की है। और पढ़ें01:20 PM, 15-May-2026
Bihar: फेसबुक वाली दोस्ती ने उजाड़ दी जमा-पूंजी! ‘पल्लवी’ की मीठी बातों में फंसा युवक, 10.67 लाख लेकर हुई फरार
Bihar: गया में फेसबुक पर हुई दोस्ती एक युवक के लिए महंगी साबित हुई। ‘पल्लवी अग्रवाल’ नाम की युवती ने बिजनेस में मोटे मुनाफे का झांसा देकर युवक से 10.67 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। बाद में आरोपी संपर्क तोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें11:44 AM, 15-May-2026
Bihar: सीएम सम्राट चौधरी आवास से कार्यालय पैदल निकले; पेट्रो दर वृद्धि के बीच गाड़ी छोड़ने का कारण बताया
Bihar News : पेट्रोल डीजल के साथ सीएनजी की दरों में भारी वृद्धि की खबरों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को अपने आवास से कार्यालय की ओर पैदल निकले। गाड़ी के बगैर। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका फोटो डालकर कारण भी बताया। और पढ़ें11:22 AM, 15-May-2026
Bihar: FIR से नाम हटाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, कूदकर जान देने की देता रहा धमकी, फिर ऐसे उतारा गया नीचे
Bihar: दरभंगा में जमीन विवाद से जुड़े कथित झूठे मुकदमे में नाम हटाने की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 7 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस, प्रशासन और युवक के गुरुजी के समझाने पर वह नीचे उतरा। और पढ़ें11:05 AM, 15-May-2026
Bihar News: पटना में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सीएनजी का क्या रेट है? लोगों में नाराजगी
Petrol Diesel Price Hike : सरकार पिछले कुछ दिनों से वाहन का उपयोग कम करने की अपील कर रही थी। आ बिहार समेत पूरे देश में ईंधन के दाम बढ़ा दिए गए हैं। अचानक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से लोग हैरान हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:49 AM, 15-May-2026
Bihar: पहले हुई किसी और से शादी, फिर प्रेमी संग होटल में मिली युवती, पंचायत ने सुनाया फैसला और गांव बना बाराती
Bihar: मुजफ्फरपुर में एक प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। तीन साल पहले किसी और से शादी होने के बावजूद युवती अपने पुराने प्रेमी को नहीं भूल सकी। गुरुवार को दोनों को साथ देखकर मामला पंचायत तक पहुंचा, जहां पंचों और दोनों परिवारों ने प्रेम को स्वीकार करते हुए गांव के मंदिर में पूरे रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी। और पढ़ें08:49 AM, 15-May-2026
Bihar Weather:बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, 20 मई तक कैसा रहेगा मौसम?
Today Weather Forecast : मौसम विभाग ने कहा है कि 15 से 20 मई तक बिहार के अलग अलग हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।और पढ़ें
08:46 AM, 15-May-2026
Bihar: बच्चों की परवरिश के लिए डॉक्टर ने की दूसरी शादी, दूसरी बीबी पहली पत्नी के जेवर लेकर फरार
Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में एक डॉक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी और उसके मायके वालों पर घर से लाखों रुपये के जेवर और कीमती सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। डॉक्टर का कहना है कि पहली पत्नी की मौत के बाद बच्चों की परवरिश के लिए उन्होंने वर्ष 2022 में कोलकाता की युवती से निकाह किया था। और पढ़ें08:27 AM, 15-May-2026