सब्सक्राइब करें

UP: जुबैर का शव गांव आने पर बाहरी लोग रोके, बहन की पुलिस से नोकझोंक; ध्वस्त होगा गैंग का नेटवर्क

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 15 May 2026 03:11 PM IST
सार

मेरठ में मुठभेड़ में ढेर हुए जुबैर का शव गांव आने पर बाहरी लोग रोक दिए गए। इस पर जुबैर की बहन की पुलिस से नोकझोंक हो गई। जुबैर गैंग का नेटवर्क  ध्वस्त होगा। 30 से ज्यादा सदस्य चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन
zubair encounter meerut Outsiders Block Arrival of Zubair Body in Village Sister Clashes with Police
meerut encounter - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में एएमयू शिक्षक दानिश राव हत्याकांड की साजिश के आरोपी एक लाख के इनामी कुख्यात शूटर जुबैर की मेरठ में मुठभेड़ में मौत के बाद बुधवार देर रात शव पैतृक गांव नौशा पहुंचा। यहां पर पुलिस ने उसके दो अन्य इनामी भाइयों व अन्य साथी अपराधियों के आने के अंदेशे पर बाहरी लोगों को बैरियर लगाकर गांव में जाने से रोक दिया।


इसे लेकर जुबैर की बड़ी बहन की पुलिस से नोकझोंक हो गई। मगर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बाहरी लोगों को गांव में नहीं घुसने दिया। इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर नंबर की गाड़ियों से आए आधा दर्जन लोग हिरासत में भी लिए गए, जिन्हें पूछताछ व सत्यापन के बाद ही छोड़ा गया।
Trending Videos
zubair encounter meerut Outsiders Block Arrival of Zubair Body in Village Sister Clashes with Police
जुबैर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात करीब 12 बजे जुबैर के शव की गाड़ी के साथ दिल्ली व सहारनपुर नंबर की चार-पांच गाड़ियों व बाइकों पर कुछ लोग पहुंचे। पुलिस ने बैरियर पर ही सभी को रोक लिया। सिर्फ एंबुलेंस व परिवार के सदस्यों को ही गांव में जाने की अनुमति दी गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
zubair encounter meerut Outsiders Block Arrival of Zubair Body in Village Sister Clashes with Police
मुठभेड़ स्थल पर पड़ी पिस्टल और बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाहरी लोगों का प्रवेश लाउडस्पीकर से बोलकर बिल्कुल रोक दिया गया। इस पर जुबैर की बड़ी बहन इरम उर्फ मुबश्शिरा ने रोक-टोक पर पुलिस का विरोध करते हुए नोकझोंक की।

 
zubair encounter meerut Outsiders Block Arrival of Zubair Body in Village Sister Clashes with Police
मुठभेड़ स्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मगर पुलिस ने साफ मनाही कर दी। इस दौरान बाहर से आए आठ से ज्यादा लोग हिरासत में लेकर थाने भेज दिए। शव के साथ मां, बहन आदि परिजनों को ही गांव में जाने दिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों को पूछताछ और सत्यापन के बाद छोड़कर वापस भेज दिया। 

 
विज्ञापन
zubair encounter meerut Outsiders Block Arrival of Zubair Body in Village Sister Clashes with Police
मुनीर मेहताब(मृतक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ कमलेश कुमार के अनुसार यह रोक-टोक बाहरी अपराधियों व जुबैर के फरार भाइयों के आने के अंदेशे पर की गई थी। जो लोग हिरासत में लिए गए, उन्हें सत्यापन व नाम पते दर्ज करने के बाद छोड़ा गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed