{"_id":"6a06cb32ee411614de094cf0","slug":"deendayal-joint-hospital-and-virus-research-centre-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दीनदयाल संयुक्त अस्पताल को नहीं मिला वायरस रिसर्च सेंटर, भेजा था प्रस्ताव, नहीं लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दीनदयाल संयुक्त अस्पताल को नहीं मिला वायरस रिसर्च सेंटर, भेजा था प्रस्ताव, नहीं लगी मुहर
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 15 May 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार
दीनदयाल अस्पताल ने वायरस रिसर्च सेंटर बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस केंद्र में स्वाइन फ्लू, कोविड संक्रमण, चिकनगुनिया, हैपेटाइटिस आदि की जांच एक छत के नीचे होती हैं।
दीनदयाल संयुक्त अस्पताल अलीगढ़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ के दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में मंडल स्तरीय वायरस रिसर्च सेंटर बनाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगी है। अस्पताल प्रबंधन के इस प्रस्ताव पर एनएचएम से बजट तो जारी किया गया, लेकिन वह बजट पहले से मेडिकल कॉलेज में संचालित केंद्र को ही दे दिया गया।
Trending Videos
अब मंडल की सभी जांचें वहीं कराई जा रही हैं। सीएमएस डाॅ. एमके माथुर के अनुसार वायरस रिसर्च डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए आईसीएमआर को प्रस्ताव भेजा था। वहां से बजट मिलने की सहमति भी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाद में एनएचएम की ओर से यह बजट मंडल मुख्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में पहले से संचालित इस केंद्र को दे दिया, इसलिए यहां अब यह केंद्र नहीं बनेगा। बता दें कि इस केंद्र में स्वाइन फ्लू, कोविड संक्रमण, चिकनगुनिया, हैपेटाइटिस आदि की जांच एक छत के नीचे होती हैं।