{"_id":"6a06f6cbf7eb094e3a0c55a6","slug":"services-of-female-security-guard-and-three-employees-terminated-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शेल्टर होम की ड्यूटी में लापरवाही, महिला सुरक्षा गार्ड व तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शेल्टर होम की ड्यूटी में लापरवाही, महिला सुरक्षा गार्ड व तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्त
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 15 May 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार
भुजपुरा शेल्टर होम पर नगर निगम के आउटसोर्सिंग पर तैनात तीन कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। वहीं पर तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी के दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही थी। चारों पर कार्रवाई हुई है।
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम के शेल्टर होम में अनुपस्थिति व लापरवाही को लेकर नगर आयुक्त ने महिला सुरक्षा गार्ड की सेवा समाप्त कर दी है। तीन अन्य आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों के अनुबंध खत्म करने का नोटिस दे दिया है।
Trending Videos
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि भुजपुरा शेल्टर होम पर नगर निगम के आउटसोर्सिंग पर तैनात तीन कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। पहले भी इन कर्मचारियों को समय-समय पर निर्देशित किया गया। सुधार न होने एवं लगातार अनुपस्थिति के चलते सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं पर तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड के ड्यूटी के दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले को लेकर एजेंसी को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। पुनरावृत्ति होने पर सुरक्षा एजेंसी को काली सूची में डालते हुए उनके साथ अनुबंध को निरस्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने एजेंसी को तत्काल कर्मचारी हटाने एवं एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।