सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   doctor second wife flee away with jewelary and asset with first wife jewellery police investigate Muzaffarpur

Bihar: बच्चों की परवरिश के लिए डॉक्टर ने की दूसरी शादी, दूसरी बीबी पहली पत्नी के जेवर लेकर फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 08:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर  में एक डॉक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी और उसके मायके वालों पर घर से लाखों रुपये के जेवर और कीमती सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। डॉक्टर का कहना है कि पहली पत्नी की मौत के बाद बच्चों की परवरिश के लिए उन्होंने वर्ष 2022 में कोलकाता की युवती से निकाह किया था। 

doctor second wife flee away with jewelary and asset with first wife jewellery police investigate Muzaffarpur
डॉक्टर की पत्नी ज्वेलरी समेत फरार
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के एक चिकित्सक ने अपनी दूसरी पत्नी और उसके मायके वालों पर घर की कीमती ज्वेलरी लेकर फरार होने की शिकायत दर्ज कराई है। मामला जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक डॉक्टर ने चार साल पहले बंगाल की एक युवती से शादी की थी। अब उन्होंने पत्नी पर ज्वेलरी समेत फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए वह कोलकाता के कुछ लोगों के झांसे में आ गए। बातचीत आगे बढ़ने के बाद वर्ष 2022 में उन्होंने निकाह कर लिया। शादी के कुछ महीनों बाद पत्नी का व्यवहार उनके और बच्चों के प्रति बदलने लगा।

Trending Videos


पहले से शादीशुदा होने का आरोप
डॉक्टर ने बताया कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि जिस महिला से उन्होंने शादी की है, वह पहले से शादीशुदा है। इसके बावजूद बच्चों की परवरिश को देखते हुए वह सब कुछ सहन करते रहे। इसी दौरान, ड्यूटी पर जाने के बाद महिला बच्चों के साथ मारपीट और प्रताड़ना करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों पर साजिश का आरोप
पीड़ित डॉक्टर के अनुसार, जब उन्होंने इस मामले की शिकायत पत्नी के परिजनों से की तो कोलकाता से कई लोग उनके घर पहुंचे। उन्हें लगा कि अब मामला सुलझ जाएगा, लेकिन इसके उलट सभी ने मिलकर घर से कीमती सामान समेट लिया और फरार हो गए।

पहली पत्नी के जेवर भी लेकर फरार
डॉक्टर का आरोप है कि आरोपियों ने जानबूझकर महिला की पहली शादी की जानकारी छिपाई थी। उन्होंने यह भी बताया कि फरार होने वालों में उनकी दिवंगत पहली पत्नी के सोने के जेवर और शादी के समय मिले अन्य आभूषण भी शामिल हैं। सभी लोग बिना किसी सूचना के कोलकाता चले गए।

सामान मांगने पर मिल रही धमकी
पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने फोन कर अपने सामान की मांग की तो उन्हें धमकी दी जाने लगी। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: पटना में मसाला कारोबारी की हत्या; हाट की भीड़ में गोली मारी, मगर आवाज नहीं सुनाई दी

पुलिस ने शुरू की जांच
इस पूरे मामले को लेकर ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन कुमार रंजन ने बताया कि एक डॉक्टर द्वारा घर में रखी कीमती ज्वेलरी लेकर फरार होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed