सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bride's family held five people including groom hostage Bihar

Bihar: दूल्हा बदला तो फूट पड़ा बवाल! शादी से पहले खुली पोल, दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत पांच को बनाया बंधक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 08:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Darbhanga: दरभंगा में शादी के दौरान दूल्हा बदलने का आरोप लगने पर बड़ा हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष ने अधेड़ उम्र के दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया और दूल्हे समेत पांच लोगों को बंधक बना लिया। लड़की वालों ने दहेज में दिए गए सामान और नकद रुपये लौटाने की मांग की है। मामले को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत चल रही है।

bride's family held five people including  groom hostage Bihar
बंधक बनी शादी कराने वाली महिलाएं
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हा बदल दिए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद दुल्हन सहित उसके परिजनों ने अधेड़ उम्र के दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। नाराज दुल्हन पक्ष ने दूल्हा सहित शादी तय करवाने वाली महिलाओं समेत पांच लोगों को बंधक बना लिया है। लड़की पक्ष का कहना है कि शादी के लिए दिए गए दहेज के सामान और रुपये वापस किए जाएं। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि साजिश के तहत दूल्हा पक्ष देर रात बारात लेकर पहुंचा, ताकि बदले गए दूल्हे पर किसी का ध्यान न जाए और जल्दबाजी में शादी की रस्म पूरी हो जाए। हालांकि, थोड़ी ही देर में पूरा मामला खुल गया और शादी की खुशियां हंगामे में बदल गईं।

Trending Videos


देर रात पहुंची बारात, वरमाला से पहले खुला राज
बताया जाता है कि बीती रात करीब दो बजे बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची थी। बारातियों की खूब खातिरदारी की गई और वरमाला की तैयारी शुरू हो गई। इसी दौरान महिलाओं को दूल्हे को देखकर संदेह हुआ। शादी तय होने के समय दिखाए गए फोटो से मिलान किया गया, जिसके बाद तुरंत पूरा मामला सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे को कमरे में किया बंद
सच्चाई सामने आते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने सबसे पहले दूल्हे को वरमाला स्टेज से उठाकर एक कमरे में बंद कर दिया। मामला बढ़ने पर शादी तय करवाने वाली महिलाओं को भी बुलाया गया और उन्हें भी बंधक बना लिया गया।

दहेज का सामान और रुपये लौटाने की मांग
दुल्हन पक्ष के लोग दहेज में दिए गए सामान और नकद रुपये वापस करने की मांग पर अड़े हुए हैं। देर शाम तक मामला नहीं सुलझ पाया था। गांव में कई दौर की पंचायत भी हो चुकी है।

पंचायत के जरिए सुलह की कोशिश
गांव के मुखिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें: मुक्के से मौत की चौंकाने वाली घटना कहां हुई? मामूली विवाद में वृद्ध की हत्या का मामला बना

पुलिस ने क्या कहा?
इस संबंध में जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि लड़की पक्ष की ओर से सूचना दी गई थी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष पंचायत के माध्यम से समाधान चाहते हैं। फिलहाल लड़की वालों ने दूल्हे, दो महिलाओं और दूल्हे के दो रिश्तेदारों को अपने पास रोक रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed