सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tragic End to Love Story: Couple Reaches Police Station After Consuming Poison, Girl Dies

मोहब्बत का दर्दनाक अंत: जहर खाकर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका की मौत; युवक की हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

मैनपुरी में प्रेमी जोड़े को घरवाले पकड़कर थाने लाए, जहां अचानकर दोनों की हालत बिगड़ गई। लड़की बेहोश हो गई। परिजन अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Tragic End to Love Story: Couple Reaches Police Station After Consuming Poison, Girl Dies
थाने में बेहोश होकर गिरी लड़की, और थाने में मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। जहर खाकर थाने पहुंचे प्रेमी जोड़े की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया, वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
Trending Videos

एक दिन पहले घर से चले गई कस्बा निवासी किशोरी और प्रेमी युवक शुक्रवार दोपहर पुलिस और परिजनों के दबाव के चलते जहर खाकर थाने पहुंचे। थाना परिसर में प्रवेश करते ही किशोरी की हालत बिगड़ गई। अचेत होकर गिर गई। आनन फानन युवक के परिजन उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए। वहां चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। सीओ कुरावली ने थाने पहुंच कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि किशोरी बृहस्पतिवार को पड़ोस के गांव निवासी युवक के साथ चली गई थी, परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में अगवा कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उधर परिजन अपने तीरके से दोनों की तलाश में जुटे हुए थे। 
 

शुक्रवार को दोनों जनपद फिरोजाबाद के आसपुर क्षेत्र में मिल गए। लड़के के परिजन दोनों को थाने ला रहे थे। इस बीच दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब दोनों थाना औंछा पहुंचे तभी किशोरी की हालत बिगड़ी और वह अचेत होकर गिर गई।

किशोरी को आनन फानन फिरोजाबाद ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि संभवत  युवक ने भी जहर खाया है, उसका उपचार चल रहा है। जानकारी की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed