सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Nurse on duty attacked, sister also beaten

Mainpuri News: ड्यूटी पर जा रही नर्स पर हमला, बहन को भी पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 15 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nurse on duty attacked, sister also beaten
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में छह मई को ड्यूटी पर जा रही स्टाफ नर्स को हमला कर घायल कर दिया गया बचाव में आई बहन को भी पीटा गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने हमलावर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव बमिया निवासी रजनी कोतवाली क्षेत्र स्थित आंबेडकर नगर में बहन के घर रह रही हैं। शहर के एक निजी अस्पताल मेें स्टाफ नर्स हैं। छह मई की सुबह वह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थीं साथ में बहन संध्या भी थी। घर से कुछ दूर निकलते ही गली में मौजूद मोहल्ला शिवनगर निवासी मोंटू दीक्षित ने बाइक सामने लगाकर स्कूटी रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया। रजनी को पीटना शुरू कर दिया। बचाव में आई बहन को भी पीटा। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed