सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   LG will pay Rs 14,000 as compensation for service deficiency.

Mainpuri News: सेवा में कमी पर एलजी कंपनी देगी 14 हजार रुपये मुआवजा

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 15 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
LG will pay Rs 14,000 as compensation for service deficiency.
विज्ञापन
मैनपुरी। सेवा में कमी साबित होने पर एलजी कंपनी उपभोक्ता को 14000 रुपये देगी। यह धनराशि 45 दिन के अंदर आयोग के खाते में जमा करनी होगी। पीड़ित की याचिका की सुनवाई के बाद यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एलजी कंपनी के प्रबंधक सहित स्थानीय दुकानदार को दिया है।
Trending Videos


थाना भोगांव के नगला विचित्र विनोदपुर के रहने वाले नरेंद्र सिंह उर्फ नीरेंद्र ने 3 मई 2023 को स्टेशन रोड स्थित सारंग इलेक्ट्रोनिक्स से एक फ्रिज 27118 रुपये में खरीदा था। 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ दुकानदार को 31999 रुपये का भुगतान किया। जब वह फ्रिज लेकर घर पहुंचा तो फ्रिज चालू नहीं हुआ। शिकायत पर दुकान से आए मैकेनिक ने बताया कि फ्रिज खराब है। इसे बदलना ही पड़ेगा। ग्राहक की शिकायत पर दुकानदार ने पहले तो फ्रिज बदलने का भरोसा दिया। बाद में फ्रिज को बदलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने दुकानदार सहित एलजी कंपनी के दिल्ली कार्यालय को विधिक नोटिस भेजा लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दिया गया। पीड़ित ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में 19 जुलाई 2023 को याचिका दायर की। सुनवाई आयोग के अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, सदस्य नीतिका दास, नंदकुमार ने की। प्रमाणों के आधार पर आयोग ने आदेश दिया कि सेवा में कमी साबित होने पर एलजी कंपनी के दिल्ली कार्यालय के प्रबंधक सहित दुकानदार को 14000 रुपये मुआवजे के रूप में देने का आदेश दिया। यह धनराशि 45 दिन के अंदर आयोग के खाते में जमा करनी होगी।
----
फ्रिज की धनराशि पर देना होगा ब्याज
आयोग द्वारा सुनाए गए आदेश में कहा गया है कि एलजी कंपनी पीड़ित को 31999 रुपये भी अदा करेगी। इस धनराशि पर 10 प्रतिशत ब्याज भी कंपनी को देना होगा। यह धनराशि भी 45 दिन के अंदर आयोग के खाते में जमा करनी होगी। इस धनराशि में 10 प्रतिशत धनराशि दुकानदार तथा 90 प्रतिशत धनराशि एलजी कंपनी के दिल्ली कार्यालय के प्रबंधक द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed