{"_id":"6a0618a2ee26f2058b0ebff4","slug":"rpf-arrested-two-members-of-poison-gang-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-159348-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जहरखुरान गैंग के दो सदस्य आरपीएफ ने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जहरखुरान गैंग के दो सदस्य आरपीएफ ने पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 15 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। ट्रेन में यात्रियों को जहरीला पदार्थ खिलाकर लूट चोरी की घटनाएं अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को आरपीएफ टीम ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से वृद्ध दंपती के चोरी किए गए जेवर व नकदी बरामद हुई। सीओ ने जीआरपी थाने पहुंच कर जानकारी ली।
थाना जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार रात एक सूचना पर मैनपुरी रेलवे स्टेशन से जहरखुरान गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर अपने नाम शहनवाज और फईम निवासी जनपद फिरोजाबाद बताया। सात मई को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मेरापुर गुजराती निवासी वृद्ध रूपलाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ पैसेंजर में यात्रा कर रहे थे। तभी वह जहरखुरानी का शिकार हो गए। जहरखुरान गैंग कुंडल, जेवर व 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया था। आरपीएफ ने शिकोहाबाद में लगे सीसीटीवी की मदद से जहरखुरानी की घटना अंजाम देने वालों की पहचान की।
बुधवार रात को जीआरपी, आरपीएफ शिकोहाबाद मैनपुरी ने दोनों अपराधी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। सीओ उदय प्रताप ने भी बृहस्पतिवार को थाने पहुंच कर जानकारी ली। पूछताछ में शहनवाज व फईम ने बताया कि वह लोग रेलवे स्टेशन और पैसेंजर सवारी वाहनों में यात्रियों से मेलजोल बढ़ाकर उनको पेय तथा खाद्य पदार्थ में नशीला पदार्थ खिलाकर घटनाएं अंजाम देते हैं। शहनवाज पर सात आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
Trending Videos