Bihar News: बिहार के ईशान किशन को एक करोड़ का इनाम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- यूं ही रोशन करते रहिए
Ishaan Kishan: विकेटकीपर बल्लेबाज और पटना के लाल ईशान किशन को बिहार सरकार ने सम्मान से नवाजा है। सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें इनामी राशि देने के बाद शुभकामनाएं दी। आइये जानते हैं पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2026 में ईशान का प्रदर्शन बेहद दमदार रहा
टी20 विश्व कप 2026 में ईशान का प्रदर्शन बेहद दमदार रहा। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टीम के लिए अहम योगदान दिया। उन्होंने टूर्नामेंट के 9 मुकाबलों में 193 के शानदार स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले और उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन रहा। ईशान, टी20 विश्व कप में भारत की ओर से संजू सैमसन के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इतना ही नहीं आईपीएल टी20 में भी ईशान किशन का प्रदर्शन शानदार रहा।
फाइनल में 54 रनों की तूफानी पारी खेली थी ईशान ने
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी ईशान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में केवल 15 रन देकर 4 विकेट झटके। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी। इसके साथ ही टीम इंडिया क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली भी पहली टीम बनी।