बेतिया में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन के दावों के बीच एक महत्वपूर्ण जनसेवा प्रभावित होती नजर आ रही है। शहर के पुलिस केंद्र में संचालित 'जीविका दीदी की रसोई' इन दिनों गंभीर गैस संकट से जूझ रही है। जानकारी के अनुसार, रसोई में उपयोग होने वाला एलपीजी गैस पूरी तरह समाप्त हो चुका है, जिसके कारण भोजन बनाने की प्रक्रिया ठप पड़ गई है। यह रसोई प्रतिदिन कर्मियों के लिए भोजन तैयार करती है और इसके संचालन के लिए रोजाना करीब दो एलपीजी गैस सिलेंडरों की आवश्यकता होती है। ऐसे में गैस खत्म हो जाने से न केवल रसोई के कामकाज पर असर पड़ा है, बल्कि इससे लाभान्वित होने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Bihar: कटी सब्जियां कर रही सिलिंडर का इंतजार, प्रशासन के दावों की खुली पोल, गैस संकट से जूझती दीदी की रसोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:49 PM IST
सार
Bihar: पुलिस केंद्र में संचालित जीविका दीदी की रसोई में गैस खत्म होने से तैयारियों के बावजूद खाना नहीं बन पा रहा है, जिससे कर्मचारियों और लाभार्थियों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल गैस आपूर्ति की मांग की है, जबकि प्रशासन के गैस उपलब्धता के दावे इस स्थिति से कटघरे में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन