Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bihar
›
Naushal Ali provided photos and videos of several locations in Faridabad to his Pakistani handler
{"_id":"69c16e3f3caa6fb6a70357e8","slug":"naushal-ali-provided-photos-and-videos-of-several-locations-in-faridabad-to-his-pakistani-handler-2026-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी जासूस नौशाद: पाकिस्तान को दे चुका क्या-क्या जानकारी? मोनू ने भी कही वही बात जो गांववाले बोले; Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी जासूस नौशाद: पाकिस्तान को दे चुका क्या-क्या जानकारी? मोनू ने भी कही वही बात जो गांववाले बोले; Video
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:23 PM IST
सार
पेट्रोल पंप पर प्रदूषण नियंत्रण मशीन चलाने वाले मोनू से अमर उजाला टीम ने सोमवार को वहां जाकर बात की। कांवरा इलाके में रहने वाले मोनू ने बताया कि अक्सर वो यहीं रहने वाले नौशाद के साथ बैठकर ही खाना भी खाता था। दोनों पास के इलाके से ही खाना मंगवाते थे। अक्सर वो मोबाइल तो चलाता रहता था लेकिन ऐसा कभी शक नहीं हुआ कि नौशाद अपने मोबाइल में कुछ अवैध गतिविधि कर रहा है।
गाजियाबाद से सामने आए जासूसी कांड मामले में फरीदाबाद से गिरफ्तार हुए पंक्चर दुकान संचालक नौशाद अली से मिलने वालों की तलाश में भी पुलिस जुटी है। पुलिस टीम ये पता लगा रही है कि बीते तीन महीने के दौरान, जब से नौशाद नचौली इलाके के पेट्रोल पंप पर पंक्चर की दुकान चला रहा था, यहां इससे कौन-कौन लोग मिलने आते थे। वहीं मामले को लेकर इलाके के लोगों में सोमवार को चर्चा का माहौल रहा। पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी मीडिया से बात करने से बचते नजर आए।
Trending Videos
2 of 5
इसी दुकान को चलाता था नौशाद अली
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान क्या-क्या भेजा?
वहीं आधिकारिक सूत्रों की मानें तो नौशाद अली ने यहां रहने के दौरान फरीदाबाद के भी कई जगहों के फोटो व वीडियो बनाकर ऐप के जरिये पाकिस्तानी हैंडलर को दिए थे। इसके लिए आरोपी दो बार फरीदाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में भी गया था। ऐसा शक है कि देश के अन्य शहरों की तरह इस गिरोह ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्लान तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मोनू
- फोटो : अमर उजाला
'हां, वो मोबाइल तो हमेशा चलाता रहता था'
वहीं नचौली गांव स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदूषण नियंत्रण मशीन चलाने वाले मोनू से अमर उजाला टीम ने सोमवार को वहां जाकर बात की। कांवरा इलाके में रहने वाले मोनू ने बताया कि अक्सर वो यहीं रहने वाले नौशाद के साथ बैठकर ही खाना भी खाता था। दोनों पास के इलाके से ही खाना मंगवाते थे। अक्सर वो मोबाइल तो चलाता रहता था लेकिन ऐसा कभी शक नहीं हुआ कि नौशाद अपने मोबाइल में कुछ अवैध गतिविधि कर रहा है। मोनू के अनुसार मोबाइल में क्या करता था, इसकी जानकारी नहीं है और न ही कभी नौशाद ने इसे लेकर उससे चर्चा की। बता दें कि नौशाद के गांव वालों ने भी माना था कि नौशाद हर वक्त मोबाइल में घुसा रहता था और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता था।
4 of 5
मुमताज उर्फ इम्तियाज
- फोटो : अमर उजाला
मुमताज ने कर दिया था दुकान खोलने से मना
इसके साथ ही नौशाद अली की यहां पंक्चर की दुकान शुरू कराने वाले मुमताज उर्फ इम्तियाज से भी सोमवार को अमर उजाला टीम ने बात की। मुमताज मेवला महाराजपुर इलाके के एक पेट्रोल पंप पर पंक्चर की दुकान चलाता है और नौशाद के गांव का ही रहने वाला है। मुमताज ने बताया कि नौशाद के पिता जलालुद्दीन को वो जानता है क्योंकि उन्होंने मुमताज के मकान में लोहे की ग्रिल लगाने का काम किया था। मुमताज ने कहा कि नचौली के पंप पर पहले मैनेजर के तौर पर कार्यरत रविंद्र ने उससे संपर्क कर यहां पंक्चर की दुकान लगाने को कहा था। मुमताज ने खुद जाकर वहां देखा और दुकान लगाने से मना कर दिया था। बाद में रविंद्र के कहने पर उसने अपने गांव के जलालुद्दीन को इस बारे में बताया। तब जलालुद्दीन ने अपने बेटे नौशाद को फरीदाबाद भेजा और उसने दुकान खोल ली। मुमताज के अनुसार वो तो नौशाद से यहां आने के बाद मिला भी नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
नौशाद के पिता
- फोटो : अमर उजाला
मुमताज ने दी पिता को जानकारी
मुमताज ने बताया कि नौशाद को पुलिस जब यहां से पकड़कर ले गई तो रविंद्र ने उसे कॉल कर बताया। तब मुमताज ने बिहार में नौशाद के पिता जलालुद्दीन को कॉल कर इस बारे में बताया। जलालुद्दीन बिहार से फरीदाबाद आए और फिर पुलिस के पास गए। नौशाद अली का मामा पप्पू खड्डा कॉलोनी में रहता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।