सब्सक्राइब करें

Dussehra: मुजफ्फरपुर और सहरसा में विजयदशमी की धूम, रावण दहन की तैयारियों का पुलिस प्रशासन ने लिया जायजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर/सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Oct 2024 06:16 PM IST
सार

Dussehra: मुजफ्फरपुर और सहरसा में विजयदशमी की धूम, रावण दहन की तैयारियों का पुलिस प्रशासन ने लिया जायजा
Dussehra: Police administration took stock of preparations for burning of Ravana in Muzaffarpur and Saharsa

विज्ञापन
Dussehra: Police administration took stock of preparations for burning of Ravana in Muzaffarpur and Saharsa
मुजफ्फपुर में रावण दहन की तैयारी जोरों पर - फोटो : अमर उजाला

विजयदशमी के पर्व पर मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड समेत विभिन्न इलाकों में रावण दहन की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। मड़वन, मशहरी, बोचहा, कुढ़नी और मीनापुर में होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों को लेकर आयोजक समिति अंतिम तैयारियों में जुटी है।

Trending Videos
Dussehra: Police administration took stock of preparations for burning of Ravana in Muzaffarpur and Saharsa
मुजफ्फपुर में रावण दहन की तैयारी जोरों पर - फोटो : अमर उजाला

कुढ़नी के हाई स्कूल मैदान में रावण दहन का भव्य आयोजन होगा, जहां कारीगरों को जल्द से जल्द पुतले तैयार करने का निर्देश दिया गया है। आयोजन स्थल पर पटाखों की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि रावण दहन को भव्य बनाया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra: Police administration took stock of preparations for burning of Ravana in Muzaffarpur and Saharsa
मुजफ्फपुर में रावण दहन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचा पुलिस प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

डीएसपी वेस्ट टू अनिमेष चंद्र ज्ञानी और कुढ़नी थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश ने स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए। डीएसपी ने आयोजकों को सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ रावण दहन के बाद घर लौटने वालों की सुरक्षा के लिए रोशनी और सुव्यवस्थित निकासी के निर्देश भी दिए गए हैं।
 
Dussehra: Police administration took stock of preparations for burning of Ravana in Muzaffarpur and Saharsa
सहरसा में रावण दहन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचा पुलिस प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सहरसा जिले में भी विजयदशमी के मौके पर रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के कॉलेज गेट स्थित दुर्गा मंदिर में 1999 से जारी इस अनूठे कार्यक्रम में रावण वध का आयोजन किया जाता है। एमएलटी कॉलेज मैदान में रावण के साथ-साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का भी दहन किया जाएगा। जिलाधिकारी वैभव चौधरी और पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने शुक्रवार को स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
Dussehra: Police administration took stock of preparations for burning of Ravana in Muzaffarpur and Saharsa
सहरसा में रावण दहन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचा पुलिस प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल पर निकासी मार्गों के मरम्मत कार्य और प्रकाश व्यवस्था की सुनिश्चितता के निर्देश दिए। वाटर टैंकर की उपलब्धता के साथ-साथ, भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त स्वयंसेवकों की तैनाती भी सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम का रावण दहन अपराह्न पांच बजे करने का निर्णय लिया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed