सब्सक्राइब करें

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में नहर का तटबंध टूटा, कई घरों में घुसा पानी; प्रशासन ने शुरू किया मरम्मत कार्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Oct 2024 02:40 PM IST
सार

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में नहर का तटबंध टूटा, कई घरों में घुसा पानी; प्रशासन ने शुरू किया मरम्मत कार्य
Muzaffarpur Flood: Canal embankment broke, water entered many houses; Administration started repair work

विज्ञापन
Muzaffarpur Flood: Canal embankment broke, water entered many houses; Administration started repair work
नहर का तटबंध टूटा - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र के किशुनपुर मोहिनी पंचायत के जमीन हाट गांव के पास नहर का तटबंध टूट जाने से आसपास के कई घरों में पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह घटना रविवार सुबह 11 बजे के आसपास हुई जब नहर में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया और तटबंध 20 फीट तक टूट गया। उसके बाद पानी तेजी से गांव की ओर फैलने लगा, जिससे कई घरों और खेतों में पानी भर गया और स्थिति अफरा-तफरी की हो गई।

Trending Videos
Muzaffarpur Flood: Canal embankment broke, water entered many houses; Administration started repair work
रिहायशी इलाके पूरी तरह हुए जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
तेज बहाव और कटाव के कारण टूटा तटबंध
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से नहर में पानी का स्तर बढ़ता जा रहा था, जिससे तटबंध पर दबाव बढ़ गया। कटाव और पानी के तेज बहाव के कारण तटबंध टूट गया, जिसके बाद नहर का पानी तेजी से किशुनपुर मोहिनी गांव में फैलने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि तटबंध टूटने से गांव की स्थिति बिगड़ती जा रही है और लोगों के घरों में पानी घुसने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur Flood: Canal embankment broke, water entered many houses; Administration started repair work
रिहायशी इलाके पूरी तरह हुए जलमग्न - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन ने शुरू की मरम्मत की कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही जल संसाधन विभाग के इंजीनियर, अंचल अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता और कुढ़नी अंचल अधिकारी ने स्थिति का जायजा लिया और तटबंध की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।
 
Muzaffarpur Flood: Canal embankment broke, water entered many houses; Administration started repair work
एसडीएम पश्चिमी श्रेया श्री - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों की नजर में है स्थिति
अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) पश्चिमी श्रेया श्री ने बताया कि तटबंध के टूटने की वजह पानी का अत्यधिक बहाव और तीव्र कटाव है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है। किसी भी बड़ी परेशानी की सूचना नहीं है, और प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।
 
विज्ञापन
Muzaffarpur Flood: Canal embankment broke, water entered many houses; Administration started repair work
गांव और खेत सभी जगह पानी ही पानी - फोटो : अमर उजाला

नहर का तटबंध जल्दी ठीक करने के प्रयास
प्रशासन की टीम ने बताया कि तटबंध की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है, ताकि पानी के बहाव को रोका जा सके। इसके साथ ही प्रशासन की एक टीम गांव में कैंप कर रही है और हालात पर लगातार नजर रख रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कटावरोधी कार्य की मांग की है, ताकि गांव में पानी और ज्यादा न फैल सके और जनजीवन सामान्य हो सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed