सब्सक्राइब करें

Chhath 2024: CM नीतीश कुमार ने किया सिमरिया गंगा घाट का निरीक्षण, 118 करोड़ की लागत से सजाया जा रहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Nov 2024 05:01 PM IST
सार

Simaria Ganga Ghat: बेगूसराय में CM नीतीश कुमार ने सिमरिया गंगा घाट का निरीक्षण कर छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया। यह घाट 118 करोड़ की लागत से सजाया जा रहा है। सिमरिया घाट को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने की सरकार की योजना है।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar Reviews Chhath Puja Preparations at Simaria Ganga Ghat in Begusarai News in Hindi
सीएम नीतीश कुमार ने सिमरिया गंगा घाट का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट का दौरा किया। जहां उन्होंने छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के इस निरीक्षण दौरे में उनके साथ जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, विधायक और मंत्री भी मौजूद रहे। छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए घाट पर सुरक्षा और सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने निर्देश दिए।

Trending Videos
Bihar CM Nitish Kumar Reviews Chhath Puja Preparations at Simaria Ganga Ghat in Begusarai News in Hindi
सीएम नीतीश कुमार ने सिमरिया गंगा घाट का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने घाटों पर पर्याप्त रोशनी, मार्गों की सुरक्षा, तथा व्रतियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस दिशा में पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने सिमरिया धाम में नव-निर्मित धर्मशाला का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar Reviews Chhath Puja Preparations at Simaria Ganga Ghat in Begusarai News in Hindi
सीएम नीतीश कुमार ने सिमरिया गंगा घाट का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

सिमरिया को हरिद्वार जैसा विकसित करने की योजना
सिमरिया घाट का जीर्णोद्धार कार्य 118 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसे हरिद्वार की तर्ज पर एक आधुनिक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। इस घाट को भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिमरिया धाम अब एक अत्याधुनिक धार्मिक स्थल बन चुका है। यहां श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
 
Bihar CM Nitish Kumar Reviews Chhath Puja Preparations at Simaria Ganga Ghat in Begusarai News in Hindi
सीएम नीतीश कुमार ने सिमरिया गंगा घाट का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने राजेंद्र सेतु के समानांतर बन रहे सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि इसे आम जनता के लिए उपलब्ध कराया जा सके। इस पुल के पूरा हो जाने से यातायात व्यवस्था में काफी सुधार होगा और लोगों को गंगा नदी पार करने में सुविधा मिलेगी।
 
विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar Reviews Chhath Puja Preparations at Simaria Ganga Ghat in Begusarai News in Hindi
सीएम नीतीश कुमार ने सिमरिया गंगा घाट का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, सांसद संजय कुमार झा और विधायक रामरतन सिंह समेत कई अन्य जनप्रतिनिधिगण और विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

धर्मशाला और कल्पवास मेला क्षेत्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने सिमरिया धाम में नवनिर्मित धर्मशाला का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने राजकीय कल्पवास मेला क्षेत्र का दौरा किया और वहां उपस्थित साधु-संतों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed