Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bihar
›
Patna News
›
Bihar News: Historic start of Asian Women's Hockey Champions Trophy for first time, welcomed foreign players
{"_id":"6728e459038e02545d06e462","slug":"bihar-news-historic-start-of-asian-women-s-hockey-champions-trophy-for-first-time-welcomed-foreign-players-2024-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में पहली बार एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का ऐतिहासिक आगाज, विदेशी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में पहली बार एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का ऐतिहासिक आगाज, विदेशी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 04 Nov 2024 08:42 PM IST
सार
Asian Women's Hockey Champions Trophy: बिहार में पहली बार आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। इस आयोजन से न केवल राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ेगी बल्कि महिला हॉकी को भी नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
1 of 5
नालंदा पहुंची ट्रॉफी गौरव यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रही एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की ट्रॉफी यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक नालंदा खंडहर में हुआ। नालंदा के प्राचीन खंडहरों में दीप प्रज्वलन के साथ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण, जिला अधिकारी नालंदा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की उपस्थिति में इस गौरवमयी यात्रा की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान ट्रॉफी यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड्स और स्थानीय हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया और रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।
Trending Videos
2 of 5
नालंदा पहुंची ट्रॉफी गौरव यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
एशिया की छह प्रमुख टीम भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड इस प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर तक राजगीर के राजकीय खेल अकादमी-सह-खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा, जो बिहार के खेल इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
गया में विदेशी खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
विदेशी खिलाड़ियों का पारंपरिक नृत्य-संगीत से स्वागत
गया एयरपोर्ट पर पहुंचे विदेशी महिला हॉकी खिलाड़ियों का गया जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक नृत्य और संगीत की धुनों के बीच खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें बिहार की सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कराया गया। इस अवसर पर गया के जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम और सीनियर एसपी आशीष भारती सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम त्याग राजन ने बताया कि गया में खिलाड़ियों को ठहराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं और सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए आवास स्थलों और खेल के मैदानों पर सादे कपड़ों में पुलिस भी तैनात रहेगी।
4 of 5
नालंदा पहुंची ट्रॉफी गौरव यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
हॉकी राजगीर 2024 मोबाइल एप लॉन्च
जनता को टूर्नामेंट की जानकारी देने के लिए हॉकी राजगीर 2024 नामक मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया है, जो इस कार्यक्रम की प्रमुख जानकारियों को साझा करेगा। जिला प्रशासन ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए एक विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है, जो खिलाड़ियों और आयोजकों के आवास, परिवहन, खानपान और सुरक्षा के सभी प्रबंध करेगा। इस आयोजन में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जो इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने।
विज्ञापन
5 of 5
बौद्ध भिक्षुओं ने किया विदेशी खिलाड़ियों का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण, बढ़ेगा महिला हॉकी का प्रोत्साहन
बिहार में पहली बार आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। इस आयोजन से न केवल राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ेगी बल्कि महिला हॉकी को भी नई पहचान मिलेगी और युवाओं में खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा मिलेगा। राजगीर में यह आयोजन 11 से 20 नवंबर तक चलेगा। उम्मीद की जा रही है कि यह आयोजन राज्य में महिला हॉकी के विकास और पहचान में मील का पत्थर साबित होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।