फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohit Rania: अपनी पत्नी से अलग हुए ‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित? सोशल मीडिया से डिलीट की शादी कीं तस्वीरें

Mon, 19 Dec 2022 08:54 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 19 Dec 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Devon Ke Dev Mahadev fame mohit raina divorce rumours after he deleted wedding photos with wife aditi sharma
मोहित रैना, अदिति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

‘देवों के देव.. महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले मोहित रैना की पर्सनल लाइफ में उथल पुथल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा है अभिनेता की शादी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और वह अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं। साल की शुरुआत में ही मोहित ने जानकारी दी थी कि उन्होंने अदिति शर्मा से शादी की है और अब अचानक उन्होंने सोशल मीडिया से सभी तस्वीरों को हटा दिया है। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि मोहित की निजी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं है।

Devon Ke Dev Mahadev fame mohit raina divorce rumours after he deleted wedding photos with wife aditi sharma
मोहित रैना - फोटो : Instagram

मोहित रैना ने 1 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर अदिति शर्मा के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थी, जिसे देख हर कोई चौंक गया था। लेकिन अब जिस तरीके से शादी की तस्वीरें अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटाई है, यह कुछ और ही लग रहा है। शादी ही नहीं मोहित ने अदिति के साथ अपनी होली की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। वहीं, दोनों की एक तस्वीर अभी भी सोशल मीडिया पर मौजूद है, जो 1 जुलाई 2022 को पोस्ट की गई थी। हालांकि मोहित और अदिति की ओर से इस मामले में अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ एक्टर दर्शन पर इवेंट में फेंकी गई चप्पल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Devon Ke Dev Mahadev fame mohit raina divorce rumours after he deleted wedding photos with wife aditi sharma
मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया

मोहित और अदिति की बात करें तो दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। अदिति टेक्नीकल बैकग्राउंड से हैं और मोहित एक एक्टर हैं, ऐसे में दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की बातें शुरू हुई और प्यार हो गया। काफी समय तक डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन अब दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं।

Pathaan Controversy: 'पठान' की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, मुंबई में FIR दर्ज करने के लिए की गई लिखित शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
Devon Ke Dev Mahadev fame mohit raina divorce rumours after he deleted wedding photos with wife aditi sharma
मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया

मोहित रैना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'देवों के देव.. महादेव' के बाद से काफी लोकप्रिय हो गए थे। शो में भगवान शिव के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया। वहीं, वह छोटे पर्दे के अलावा बड़े पर्दे पर भी नजर आए हैं। उन्हें सनी कौशल के साथ 'शिद्दत' में देखा गया था। इसके अलावा वह 'मुंबई डायरीज 26/11', 'भौकाल', 'काफिर' सहित कई वेब शो का भी हिस्सा रहे हैं।

Nora Fatehi: जैकलीन फर्नांडीज पर नोरा फतेही ने किया था मानहानि का मुकदमा, अब 21 जनवरी को होगी मामले की सुनवाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed