फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan Controversy: लोकसभा में गूंजा 'पठान' विवाद, भड़के बसपा सांसद, बोले- फिर सेंसर बोर्ड का क्या काम...

Mon, 19 Dec 2022 07:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 19 Dec 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
Pathaan Controversy BSP MP danish ali support shahrukh khan deepika padukone bhagwa besharam rang in lok sabha
फिल्म पठान के गाने का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' पर विवाद गहराता जा रहा है। अब यह विवाद सोमवार को लोकसभा में भी पहुंच गया। दरअसल, बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले लोगों की आलोचना की है। उन्होंने यह सवाल किया है कि अगर सत्ता में बैठे लोगों को ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाना है तो सेंसर बोर्ड का क्या काम है?

Pathaan Controversy BSP MP danish ali support shahrukh khan deepika padukone bhagwa besharam rang in lok sabha
दानिश अलीफिल्म पठान के गाने का एक दृश्य। - फोटो : सोशल मीडिया

क्या बोले दानिश अली
दानिश अली ने कहा, 'यह एक नया चलन है। सरकार में बैठे लोग फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। उलेमा बोर्ड के किसी व्यक्ति ने कहा कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण की फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने का काम सेंसर बोर्ड का है और उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए। हमारे सदस्यों में कई कलाकार हैं। सनातन धर्म इतना कमजोर नहीं है कि किसी के रंग लगाने से खतरे में पड़ जाए और न ही इस्लाम इतना कमजोर है कि कोई फिल्म इसे नुकसान पहुंचा सकती है।'

यह भी पढ़ें: Rani Chatterjee: कभी भोजपुरी क्वीन के साथ काम नहीं करना चाहते थे सुपरस्टार्स, वर्षों बाद छलका रानी का दर्द

Pathaan Controversy BSP MP danish ali support shahrukh khan deepika padukone bhagwa besharam rang in lok sabha
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

कार्रवाई की मांग
दानिश अली ने रंग में धर्म ढूंढने वाले लोगों को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रंग में भी धर्म ढूंढ़ रहे हैं। ये कैसे लोग हैं। अगर, फिल्मों को सर्टिफिकेट देने के लिए देश में सेंसर बोर्ड है तो फिर ये कौन लोग हैं, जो ऐसे मुद्दे उठाते हैं। फिल्म को बॉयकट की बात करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है।

यह भी पढ़ें: Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा को भी लगा बॉलीवुड का रोग, 'कल्लू की दुल्हनिया' के लेखक को नहीं दिया पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Controversy BSP MP danish ali support shahrukh khan deepika padukone bhagwa besharam rang in lok sabha
पठान फिल्म पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नहीं दी जानी चाहिए धमकी
बसपा नेता ने कहा कि सत्तारूढ़ दल यानी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई लोग फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कई लोगों द्वारा फिल्म के कलाकारों को धमकियां भी दी जा रही हैं। ऐसे में दानिश अली ने सरकार से मांग की है कि जिस फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है, उसे किसी तरह की धमकी नहीं दी जाए। 

यह भी पढ़ें: Bollywood vs South: पीयूष मिश्रा ने बॉलीवुड के निर्देशकों को लताड़ा, बोले- साउथ के निर्देशक ज्यादा बुद्धिमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed