शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कई हिंदू संगठनों की ओर से फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की ड्रेस पर आपत्ति जताने के बाद इस फिल्म का सोशल मीडिया पर कई लोग विरोध कर रहे हैं। इस फिल्म पर कई लोग बैन लगाने के साथ कलाकारों और निर्माता-निर्देशक पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच फिल्म से जुड़े लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखित में शिकायत की गई है।
Pathaan Controversy: 'पठान' की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, मुंबई में FIR दर्ज करने के लिए की गई लिखित शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा पोशाक के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मुंबई पुलिस को एक लिखित शिकायत दी गई है। साकीनाका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर लोगों की धार्मिक भावनाओं और हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए 'जानबूझकर' भगवा रंग का इस्तेमाल करने के लिए फिल्म के निर्माता, निर्देशक और मुख्य कलाकारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
Nora Fatehi: जैकलीन फर्नांडीज पर नोरा फतेही ने किया था मानहानि का मुकदमा, अब 21 जनवरी को होगी मामले की सुनवाई
पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक कार्यकर्ता की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह गीत युवाओं के बीच अश्लीलता को बढ़ावा देता है और इससे समाज में कानून व्यवस्था भी बाधित हो सकती है। बता दें कि इस गाने पर कई राजनेता अपनी नाराजगी जता चुके हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी गाने में इस्तेमाल किए गए कपड़ों के रंग पर आपत्ति जता चुके हैं।
Sunil Grover: 'भारतीय कई पीढ़ियों से कर रहे अर्जेंटीना का समर्थन', सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का पोस्ट वायरल
गौरतलब है कि पठान से शाहरुख लंबे समय के बाद लीड अभिनेता के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। हाल ही में शाहरुख ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए आस्क एसआरके सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है।
Titanic: 47 करोड़ के ‘टाइटैनिक’ पर फिल्म बनी 1250 करोड़ में, क्लाइमैक्स में इस्तेमाल हुआ था एक करोड़ लीटर पानी