सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दुनिया के वो 5 क्रूर तानाशाह, जिनके बारे में जानकर आप हो जाएंगे हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 25 Jun 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
5 brutal dictators of world whose strange work can shocked you
दुनिया के क्रूर तानाशाह - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के लिए अव्यवस्थित लोकतंत्र जितना खतरनाक है उससे भी ज्यादा खतरनाक तानाशाही विचारधारा है। लोकतंत्र में खामियों के कारण ही तानाशाह पैदा होते हैं। तानाशाही विचारधारा ने धरती को खून से लथपथ किया है। इतिहास के पन्नों में कई ऐसे तानाशाहों के नाम दर्ज हैं, जो किसी न किसी वजह से दुनियाभर में मशहूर थे। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कुख्यात तानाशाहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कई अजीबोगरीब काम किए हैं।

Trending Videos
5 brutal dictators of world whose strange work can shocked you
रोमन सम्राट कैलिग्यूला - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं रोमन सम्राट कैलिग्यूला, जो इतिहास के पन्नों पर पहले तानाशाहों में गिने जाते हैं। कैलिग्यूला को रेस के घोडे़ बेहद पसंद थे। कहा जाता है कि उन्होंने अपने प्रिय घोड़े के लिए अलग से घर बनवाया था, जिसमें उसकी सेवा के लिए सैनिक तैनात थे। साथ ही उस घोडे़ को सोने के मर्तबान में शराब पिलवाई जाती थी। सिर्फ यही नहीं, कैलिग्यूला ने एक बार आदेश दिया था कि सभी नावों को नेपल्स की खाड़ी में एक कतार में खड़ी कर दी जाए, ताकि वो उन पर चल कर एक-एक शहर से दूसरे शहर जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 brutal dictators of world whose strange work can shocked you
नियाजोव - फोटो : सोशल मीडिया

तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति नियाजोव भी बाकी के तानाशाहों से बिल्कुल भी कम नहीं थे। कहते हैं कि उन्हें खुद को सबसे अलग दिखाने का इतना शौक था कि उन्होंने अपने नाम पर शहर और पार्क बनवाए थे। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने जनवरी महीने का नाम बदलकर उसे भी अपने नाम पर कर दिया था। कहा जाता है कि उन्होंने पुरुषों के लंबे बाल रखने को प्रतिबंधित कर दिया था।

5 brutal dictators of world whose strange work can shocked you
फ्रांसवा डूवलियर - फोटो : सोशल मीडिया

हैती के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसवा डूवलियर भी ऐसे मामलों में कुछ कम नहीं थे। कहते हैं कि वो घोर अंधविश्वासी थे। उनका मानना था कि हर महीने की 22 तारीख को उनके अंदर आत्माओं की ताकत आ जाती थी, इसलिए वो हर महीने की 22 तारीख को ही अपने आवास से बाहर निकलते थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हीं की आत्माओं की शक्तियों की वजह से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या हुई थी।

विज्ञापन
5 brutal dictators of world whose strange work can shocked you
किम जोंग इल - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं उत्तर कोरिया के तानाशाह रहे किम जोंग इल। कहते हैं कि किम जोंग इल के राज में उत्तर कोरिया के बाजारों में इंसानों का मांस भी बिकता था। वह सिनेमा का काफी शौकीन था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1978 में उसने दक्षिण कोरियाई डायरेक्टर शिन सांग ओक और उनकी पत्नी का अपहरण करा लिया था। उन्हें पांच साल तक कैद करके रखा गया। बाद में उन्हें इस शर्त पर छोड़ा गया कि वो उत्तर कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री के विकास में मदद करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed