{"_id":"5ef48cbb8ebc3e431632154a","slug":"honda-city-2020-booking-all-new-honda-city-2020-launch-date-in-india-honda-city-2020-5th-generation-india-new-honda-city-2020-india-interior-honda-city-2020-new-features-honda-city-2020-safety-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यू जेनरेशन Honda City की बुकिंग चालू, ऑनलाइन 5000 रुपये में कर सकते हैं बुक, अगले महीने होगी लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
न्यू जेनरेशन Honda City की बुकिंग चालू, ऑनलाइन 5000 रुपये में कर सकते हैं बुक, अगले महीने होगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 25 Jun 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
Honda City 2020 5th Generation
- फोटो : Honda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honda (होंडा) अगले महीने भारत में अपनी पॉपुलर सेडान कार ऑल-न्यू City (सिटी) लॉन्च करने वाली है और उसने ग्रेटर नोएडा प्लांट में इसका निर्माण शुरू कर दिया है। इस कार की लॉन्चिंग में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं। जापानी कार निर्माता ने पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी के लिए आधिकारिक तौर पर बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट के जरिए सिर्फ 5,000 रुपये की टोकन राशि में इस कार को बुक किया जा सकता है। होंडा कार डीलरशिप पर जाकर भी इस सेडान कार को बुक कराया जा सकता है। लेकिन खबरों के मुताबिक तब इसके लिए लगभग 21,000 रुपये की टोकन राशि जमा करनी होगी। सिटी की भारत में लॉन्चिंग से पहले Honda Cars India Limited (होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड) ने अपनी इस नई कार के बारे में ज्यादातर जानकारी का खुलासा कर चुकी है और इसके डिजाइन, फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया है।
Trending Videos
Honda City
- फोटो : For Representation Only
डिजाइन
न्यू जेनरेशन होंडा सिटी का डिजाइन और लुक पहले से काफी स्पोर्टी हो गया है। साथ ही नई सिटी पहले की तुलना में बड़ी है और इसका केबिन स्पेस ज्यादा है। अपने सेगमेंट में नई होंडा सिटी की लंबाई 4549 mm के साथ सबसे ज्यादा है और चौड़ाई 1748 मिमी है। कार को इसकी ASEAN N-CAP 5 स्टार रेटिंग समकक्ष बॉडी के साथ सबसे ज्यादा सुरक्षा देने के हिसाब से बनाया गया है।

होंडा सिटी के नए फीचर्स
ऑटो इंडस्ट्री में पहली बार और स्मार्ट डिवाइस इकोसिस्टम के बढ़ते इस्तेमाल के ट्रेंड को देखते हुए, होंडा सिटी Alexa remote capability (अलेक्सा रिमोट क्षमता) के साथ आने वाली भारत की पहली कनेक्टेड कार है। इस फीचर के जरिए ग्राहकों अपने घर में आराम से बैठकर अपनी कार के साथ कनेक्ट हो सकेंगे। इसके साथ ही नई सिटी में फुल LED हेडलैम्प, जेड-शेप्ड रैप-एराउंड LED टेल लैम्प, जी-मीटर के साथ 17.7 cm HD फुल कलर TFT मीटर, लेन-वॉच कैमरा, एगाइल हैंडलिंग असिस्ट (AHA) के साथ व्हीकल स्टैबिलिटी असिस्ट (VSA) जैसे कई फीचर्स हैं जो इस सेगमेंट में किसी कार में पहली बार दिए जा रहे हैं।

2020 honda city India
- फोटो : For Representation Only
मिलते हैं ये बेहद खास फीचर्स
ऑल-न्यू होंडा सिटी TCU (टेलीमैटिक्स कंट्रोल यूनिट) के साथ नेक्सट जेनरेश होंडा कनेक्ट टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसमें 32 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसके जरिए कार की स्थिति, दूर स्थान से ही दरवाजे लॉक हैं या नहीं इसका पता लगाना, ऑटो क्रैश नोटिफिकेशन और आपातकालीन सहायता, चोरी होने पर वाहन की ट्रैकिंग, सिक्यूरिटी अलर्ट, जियो-फेंस अलर्ट जैसी कई तरह की जानकारी हासिल की जा सकती है।

Honda City 2020 Rear
- फोटो : For Representation Only
इंजन और माइलेज
होंडा का दावा है कि 2020 होंडा सिटी अपने सेगमेंट में सबसे लंबी और चौड़ी कार होगी। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी सियाज और 2020 ह्यूंदै वर्ना जैसी कारें शामिल हैं। नई होंडा सिटी में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 1.5 लीटर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6600 rpm पर 121 PS का पावर और 4300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह नई तकनीक VTC के साथ पेश किया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड सीवीटी के साथ आता है। यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन में 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर और CVT के साथ 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
जबकि डीजल वेरिएंट में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 3600 rpm पर 100 PS का पावर और 1750 rpm पर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। य़ह इंजन 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

कमेंट
कमेंट X