सब्सक्राइब करें

आश्चर्यों से भरी दुनिया की वो 5 जगहें, जहां जाने के बाद भूल जाएंगे सात अजूबों को

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 26 Oct 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
5 most beautiful and surprising places in the world
आश्चर्य से भरी जगह - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के सात अजूबों के बारे में तो आप जानते ही होंगे और शायद इनमें से कई अजूबों को देखा भी होगा। लेकिन इसके अलावा भी दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो बेहद ही खूबसूरत और आश्चर्यचकित कर देने वाली हैं। आज हम आपको ऐसी ही पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती ही ऐसी है कि यहां आने के बाद आप शायद दुनिया के सात अजूबों को भी भूल जाएंगे। इन जगहों के बारे में तो शायद आपने सुना भी नहीं होगा।

Trending Videos
5 most beautiful and surprising places in the world
अबू धाबी का रेतीला समंदर - फोटो : सोशल मीडिया

ये अबू धाबी का रेतीला समंदर है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी खाली जगह भी कहते हैं। यह सऊदी अरब से लेकर यमन, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात तक फैला है। कई लोग इस जगह को देखकर सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसी भी कोई जगह धरती पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most beautiful and surprising places in the world
कलश घाटी, पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान की कलश घाटी दुनिया की उन खूबसूरत और आश्चर्य से भर देने वाली जगहों में से एक है, जहां के बारे में कहा जाता है कि यह पाकिस्तान की रहस्यपूर्ण घाटी है। हिंदुकुश पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसी इस घाटी के प्राकृतिक नजारे लोगों का मन मोह लेते हैं।

5 most beautiful and surprising places in the world
लास लजास कैथेड्रल, कोलंबिया - फोटो : सोशल मीडिया

यह एक गिरजाघर है, जो इक्वाडोर की सीमा से लगे कोलंबिया के शहर इपियालेस में पड़ता है। दूर से यह देखने पर यह ऐसा लगता है जैसे जंगलों के बीचों-बीच इसे उठाकर रख दिया गया है। इसका नाम है लास लजास। इस कैथेड्रल के 100 मीटर नीचे एक नदी बहती है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

विज्ञापन
5 most beautiful and surprising places in the world
'ज्वेल्स ऑफ लेक सुपीरियर' - फोटो : सोशल मीडिया

ये है अमेरिका की सबसे बड़ी झील में स्थित एपोस्टल द्वीप (आइलैंड), जिसे 'ज्वेल्स ऑफ लेक सुपीरियर' भी कहा जाता है। यहां किनारे पर बनी रेतीली नुकीली चट्टानों का नजारा तो देखते ही बनता है। इन चट्टानों के ऊपर पौधों की कई प्रजातियां हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed