सब्सक्राइब करें

थाईलैंड के इस राजा को प्रजा मानती थी भगवान राम का वंशज, अंतिम संस्कार में खर्च हुए थे करोड़ों रुपये

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 25 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
600 Crore Were Spent In The Funeral Of Thailand King Bhumibol Adulyadej Descendant Of Lord Ram
भूमिबोल अदूल्यदेज - फोटो : सोशल मीडिया

अगर किसी व्यक्ति के मृत्यु हो जाने पर उसके अंतिम संस्कार में 600 करोड़ रुपये खर्च हो जाए, तो जााहिर है वो कोई राजा ही होगा या कोई बहुत बड़ा अमीर। ऐसे ही एक राजा थे भूमिबोल अदूल्यादेज, जिनका राज थाईलैंड में चलता था। भूमिबोल अदूल्यादेज की मौत 13 अक्टूबर, 2016 को हुई थी, लेकिन अंतिम संस्कार एक साल के बाद किया गया था।

Trending Videos
600 Crore Were Spent In The Funeral Of Thailand King Bhumibol Adulyadej Descendant Of Lord Ram
थाईलैंड के पूर्व राजा भूमिबोल अदूल्यदेज - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, थाईलैंड के इस राजा की मौत के बाद देश में एक साल का राष्ट्रीय शोक मनाया गया था। इस दौरान उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां हुई थीं। सोने जैसे चमकते 185 फुट ऊंचे श्मशान में भूमिबोल अदूल्यादेज का अंतिम संस्कार हुआ था। बता दें कि भूमिबोल अदूल्यादेज के अंतिम संस्कार करीब 600 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
600 Crore Were Spent In The Funeral Of Thailand King Bhumibol Adulyadej Descendant Of Lord Ram
राजा को इसी रथ से ले जाया गया था श्मशान - फोटो : सोशल मीडिया

राजा के अंतिम संस्कार के लिए 500 मूर्तियां बनवाई गई थीं और बौद्ध परंपरा के अनुसार राजा का शव सोने के रथ पर रखकर श्मशान तक ले जाया गया था। महल से श्मशान तक की दो किलोमीटर की दूरी तीन घंटे में पूरी हुई थी। इसके साथ ही उन्हें तोपों की सलामी भी दी गई थी। 

600 Crore Were Spent In The Funeral Of Thailand King Bhumibol Adulyadej Descendant Of Lord Ram
थाईलैंड के पूर्व राजा भूमिबोल अदूल्यदेज - फोटो : सोशल मीडिया

माना जाता है कि राजा भूमिबोल अदूल्यादेज का अंतिम संस्कार दुनिया का सबसे महंगा अंतिम संस्कार था। 5 दिसंबर, 1927 को अमेरिका के मैसाचुसेट्स में जन्मे भूमिबोल महज 18 साल की उम्र में थाईलैंड के राजा बन गए थे।

विज्ञापन
600 Crore Were Spent In The Funeral Of Thailand King Bhumibol Adulyadej Descendant Of Lord Ram
यहीं पर हुआ था राजा का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

राजा भूमिबोल 200 साल पुराने चकरी राजवंश के नौवें राजा थे। वह दुनियाभर में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले राजा के तौर पर जाने जाते थे। उन्हें 'राम नवम' के रूप में भी जाना जाता था। थाईलैंड के लोग उन्हें भगवान राम का वंशज मानते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed