फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tansen: ऐसा अनोखा पेड़, जिसकी पत्तियां खाकर तानसेन बन गए संगीत सम्राट, जानिए कहां है जादुई पेड़

Tue, 20 May 2025 07:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 07:36 PM IST
सार

Tansen: अच्छा संगीत सुनने से मन को बेहद शांति मिलती है। इंसान तनाव मुक्त होता है और तरोताजा महसूस करता है। वैसे तो इस दुनिया में संगीत के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक फनकार हैं। लेकिन जो संगीत का जादू तानसेन की गायकी में थी, उस तरह का संगीत अभी तक कोई नहीं गा पाया।

विज्ञापन
600 year old imli tree who made tansen the music king know The Where is special tree
ऐसा अनोखा पेड़, जिसकी पत्तियां खाकर तानसेन बन गए संगीत सम्राट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

Tansen: संगीत में इतनी शक्ति होती है कि इसे सुनने कई बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। अच्छा संगीत सुनने से मन को बेहद शांति मिलती है। इंसान तनाव मुक्त होता है और तरोताजा महसूस करता है। वैसे तो इस दुनिया में संगीत के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक फनकार हैं। लेकिन जो संगीत का जादू तानसेन की गायकी में थी, उस तरह का संगीत अभी तक कोई नहीं गा पाया। तानसेन के बारे में कहा जाता है कि जब वो अपना राग छेड़ते थे तो मौसम अपने आप बदल जाता था। 



तानसेना की गायकी से आसमान में बादल आ जाते और बरसने लगते थे। जब वो अपना राग दीपक गाते थे तो दीप अपने आप जल जाते थे। यही वजह है कि तानसेन को संगीत सम्राट भी कहा जाता है। तानसेन ने शास्त्रीय संगीत को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान दिया। तानसेन गायक होने के साथ ही उच्च कोटि के वादक भी थे। जिन्होंने कई रागों का निर्माण किया। मगर, एक हैरान करने वाली बात बहुत कम लोग जानते हैं कि तानसेन बचपन में बोल नहीं पाते थे। 
 

600 year old imli tree who made tansen the music king know The Where is special tree
ऐसा अनोखा पेड़, जिसकी पत्तियां खाकर तानसेन बन गए संगीत सम्राट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

इसके लिए उन्हें इमली के पत्ते खिलाए गए। ऐसा कहा जाता है कि तानसेन की गायकी का राज एक इमली का पेड़ था। इसके बाद तानसेन संगीत की दुनिया का सम्राट बन गए। तानसेन संगीत का इतना रियाज करते थे कि उनकी इस साधना को देखकर उस समय के बादशाह अकबर ने उन्हें अपने नौरत्नों में शामिल किया था। उस दौर में बादशाह अकबर के नौरत्नों में शामिल होना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी। 
 

600 year old imli tree who made tansen the music king know The Where is special tree
ऐसा अनोखा पेड़, जिसकी पत्तियां खाकर तानसेन बन गए संगीत सम्राट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

तानसेन का निधन आगरा में हुआ था। तानसेन की अंतिम अच्छा थी कि जब उनका निधन हो तो उन्हें उनके आध्यात्मिक गुरु मोहम्मद गौस के मकबरे के पास ही दफनाया जाए। इसके बाद ऐसा ही हुआ और उन्हें वहीं दफनाया गया। जिस जगह पर तानसेन को दफनाया गया था उसी जगह एक इमली का पेड़ उग आया। धीरे-धीरे यह मान्यता हो गई कि जो भी इस पेड़ की पत्तियां खाएगा उसका गला सुरीला हो जाएगा।

Snake: अमेजन के जंगलों में मिला ऐसा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, जानिए इसके बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन
600 year old imli tree who made tansen the music king know The Where is special tree
ऐसा अनोखा पेड़, जिसकी पत्तियां खाकर तानसेन बन गए संगीत सम्राट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

यही वजह है कि संगीत की साधना करने वाला हर इंसान यहां आता है और पेड़ की पत्तियां अपने साथ ले जाता है। यह पेड़ 600 साल पुराना है और दुनिया भर के संगीतकारों के लिए यह पेड़ किसी धरोहर से कम नहीं है। ऐसी मान्यता है कि इन पेड़ की पत्तियों में तानसेन की रूह बसती है जो भी इस पेड़ की पत्तियां खाएगा उसकी आवाज सुरीली हो जाएगी। 

Indian Railways: भारत के पांच खूबसूरत रेलवे स्टेशन, इनके आगे बड़े-बड़े महल भी हो जाएंगे फेल

विज्ञापन
600 year old imli tree who made tansen the music king know The Where is special tree
ऐसा अनोखा पेड़, जिसकी पत्तियां खाकर तानसेन बन गए संगीत सम्राट - फोटो : Adobe Stock

भारतीय शास्त्रीय संगीत के जाने-माने कलाकार पंडित जसराज जब यहां आए तो इस पेड़ की पत्तियों को खाने से खुद को रोक नहीं पाए। जब वो जाने लगे तो कुछ पत्तियां अपने साथ भी ले गए। संगीत की समझ रखने वाले और इतिहासकार मानते हैं कि जो पेड़ की पत्तियां खाता है उसे तानसेन का आशीर्वाद मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed