यूट्यूब की दुनिया बड़ी अनोखी है। प्रतिभावान लोगों के लिए यूट्यूब एक अच्छा मंच साबित होता जा रहा है। एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग, कॉमेडी, कुकिंग, व्लॉगिंग जैसी अगर कोई भी एक स्किल है तो ये दुनिया के सामने आप यूट्यूब के माध्यम से दिखा सकते हैं। आजकल किसी को भी बड़े मंच की जरूरत नहीं है। यूट्यूब पर वीडियो बनाइए ये मंच आपको पहचान और पैसा दोनों दे सकता है। अब ऐसे में जब बड़े अपनी स्किल यूट्यूब पर दिखा रहे हैं तो बच्चे कैसे पीछे रह सकते हैं।
7 Years Old YouTube Star: 7 साल की बच्ची बनी अरबपति, यूट्यूब से हर महीने कमाती है 1 करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूट्यूब पर धूम मचाने वाली ये छोटी बच्ची रूस की रहने वाली है। इसका नाम एनास्तासिया राद्ज़िंस्काया है और ये महीने में एक करोड़ 21 लाख रूपये कमाती है। इसकी बच्ची की कुल संपत्ति £14 मिलियन है यानी एक अरब से ज्यादा है। ये बच्ची मात्र 7 साल की उम्र में ही एक आलीशान जिंदगी जीती है। ये बच्ची अपनी छुट्टियों के वीडियो और व्लॉगिंग के वीडियो अपनी यूट्यूब चैनल पर शेयर करती है और इससे इसकी कमाई होती है। ये बच्ची सोशल मीडिया पर ज्यादा लोकप्रिय है। इसके फैन सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर आपको मिल जाएंगे।
एनास्तासिया को दुनिया के सबसे बड़े किड यूट्यूबर के तौर पर जाना जाता है। इस बच्ची के यूट्यूब चैनल को 250 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में ये अकेले यूट्यूब से हर साल 2 अरब की कमाई करती है। इतनी छोटी सी उम्र में ये बच्ची प्राइवेट जेट में सफर करती है। यूट्यूब के अलावा इंस्टाग्राम पर भी आपको एनास्तासिया के अकाउंट पर बच्चों से जुड़े हुए कंटेंट और बच्ची की तस्वीरें भी देखने को मिल जाएंगी। इस बच्ची की कामयाबी के पीछे एक बहुत ही दिलचस्प कहानी भी है।
दरअसल, डॉक्टरों ने एनास्तासिया के माता-पिता को इस बच्ची को मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी होने की बात बताई थी। हालांकि, ये बात बाद में गलत निकली, लेकिन इसके बाद उसके माता-पिता ने एक फैसला किया। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ कर इस बच्ची के लिए यूट्यूब पर Like Nastya नाम का चैनल बना दिया। शुरू-शुरू में इस चैनल पर पढाई-लिखाई से जुड़े हुए प्रोजेक्ट की वीडियो शेयर की जाती थी। मात्र 2 साल के अंदर ही इस चैनल को लोगों का भरपूर प्यार मिला और देखते ही देखते ये आगे बढ़ गया। पिछले साल ही ये चैनल यूट्यूब पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाला चैनल बन गया है।
अब बच्ची ने इतनी कमाई कर ली है कि वो आने वाले सालों में खूब मजे से आलीशान जिंदगी जी सकती है। अब वो अपने चैनल पर अलग-अलग तरह के कंटेंट डालती रहती है जिससे दूसरे बच्चे भी इंस्पायर होते हैं और सीखते भी है। अब एनास्तासिया राद्ज़िंस्काया दुनिया भर के बच्चों के लिए एक जाना-माना नाम बन चुकी है।