शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना स्वस्थ और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी जाती रही है। यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है। अगर आप एक दिन भी खाना न खाएं तो शरीर कमजोर सा लगने लगता है। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं जो वर्षों से बिना कुछ खाए ही जी रहे हैं। इस आर्टिकल में हम वियतनाम की एक ऐसी ही महिला के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो करीब 50 साल से सिर्फ पानी पीकर जीवित है।
Interesting: 50 साल से भोजन का एक दाना भी नहीं खाई है ये महिला, सिर्फ पानी-स्वीट ड्रिंक पर है जीवित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी और शीतल पेय पर है जीवित
बुजुर्ग महिला का कहना है कि वह आधी सदी से पानी और शीतल पेय पर जी रही है और उसे कभी ठोस भोजन की इच्छा भी नहीं होती है। यह सब 1963 में शुरू हुआ जब वह और अन्य महिलाएं युद्ध के दौरान घायल सैनिकों का इलाज करने के लिए पहाड़ पर चढ़ रही थीं, तभी उन पर बिजली गिर गई।
वह बेहोश हो गई थी, यद्यपि वह बच गई, लेकिन उसके बाद वह कभी भी पहले जैसी नहीं रही। होश में आने के बाद उसने कई दिनों तक कुछ नहीं खाया, इसलिए उसके दोस्तों ने उसे मीठे पेय देना शुरू कर दिया।
1970 से बिना भोजन के है जीवित
बिजली गिरने की घटना के कुछ साल बाद तक बुई ने मुख्य रूप से फल ही खाना जारी रखा। लेकिन उन्हें कभी भी ऐसे भोजन की आवश्यकता महसूस नहीं हुई। 1970 में उन्होंने हमेशा के लिए ठोस भोजन छोड़ दिया और जीविका के लिए केवल पानी और शीतल पेय पर निर्भर रहने लगी। उसका रेफ्रिजरेटर और फ्रीजर पानी और मीठे शीतल पेय की बोतलों से भरा हुआ रहता है।
75 वर्षीय महिला का दावा है कि खाने की महक से उसे उबकाई आने लगती है हालांकि वह पहले अपने बच्चों के लिए खाना बनाती थी। अब जब उसके बच्चे बड़े हो गए हैं और बाहर चले गए हैं, तो उसकी रसोई में धूल जमा हो रही है।
दिलचस्प बात यह है कि अपने अजीब खान-पान के कारण वह कभी अपने बच्चों को स्तनपान नहीं करा पाती थी और उसे दूसरों से दूध मांगना पड़ता था।
पानी ही है जीने का सहारा
वियतनाम-क्यूबा अस्पताल में पोषण विभाग के डॉक्टरों के अनुसार, शर्करा युक्त शीतल पेय शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। हालांकि, वे इस बात पर भी जोर देते हैं कि इसका अधिक सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी हो सकता है और इससे मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
आश्चर्यजनक रूप से बुई 50 साल से ऐसे ही पेय डाइट का पालन करके जीवित हैं।
------------------------
स्रोत और संदर्भ
Elderly Woman Claims She Has Lived on Water and Soft Drinks Alone for 50 Years