फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: भारत के सबसे भूतिया हाईवे और सड़कें, भूलकर भी न जाएं इन रास्तों पर

Wed, 23 Mar 2022 11:25 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
ajab gajab india s haunted roads highways where people reported spooky activities
भारत के भूतिया हाईवे और सड़कें - फोटो : iStock

भारत में कई डरवानी सड़कें और हाईवे हैं जिस पर आज भी लोग जाने से डरते हैं। कई सड़कें और हाइवे हैं जिन पर रात होने बाद डरावने नजारे और दृश्य नजर आने लगते हैं। आईए जानते हैं भारत की सबसे भुतिया सड़कों के बारे में..



एनएच 209, तमिलनाडु

सत्यमंगलम वन्यजीव अभयारण्य तक पहुंचने के लिए एनएच 209 से जाना पड़ता है। कभी इस इलाके पर चंदन तस्कर वीरप्पन राज करता था। वीरप्पन की मौत के बाद से माना जाता है कि उसकी आत्मा यहां पर भटक रही है। यह अपराधी अपहरण, तस्करी और हत्या के लिए जाना जाता था। आप एनएच 209 पर जा रहे हैं, तो आपको किसी प्रेत का साया महसूस होगा। कहा जाता है कि इस रास्ते पर हंसी और चीख पुकार भी सुनी जा सकती है। इसके साथ ही लोगों को अंधेरे में रोशनी भी दिखाई देती है। माना जाता है कि डकैत वीरप्पन की आत्मा अभयारण्य के घने रास्ते में भटकती है।

ajab gajab india s haunted roads highways where people reported spooky activities
भारत के भूतिया हाईवे और सड़कें - फोटो : iStock

दिल्ली-जयपुर हाईवे

भारत के भूतिया हाईवे में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग भी शामिल है। इसके भूतिया होने की वजह भानगढ़ किला को माना जाता है। भानगढ़ का किला भारत के सबसे भूतिया स्थानों में शामिल है। इस हाईवे पर सफर करने वाले लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने इस हाईवे पर भयावह चीजों को महसूस किया है। 

ajab gajab india s haunted roads highways where people reported spooky activities
भारत के भूतिया हाईवे और सड़कें - फोटो : iStock


2 लेन ईस्ट कोस्ट रोड

चेन्नई और पुडुचेरी को 2-लेन ईस्ट कोस्ट रोड जोड़ता है। इस सड़क से भूतिया कहानी जुड़ी हुई है जो बेहद डराने वाली है। दावा किया जाता है कि इस रोड पर गाड़ी चलाने वाले लोगों को सफेद साड़ी पहने एक महिला दिखाई देती है। कभी महिला लोगों की गाड़ी के सामने आ जाती है जिसकी वजह से वाहन चालक नियंत्रण खो देते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ajab gajab india s haunted roads highways where people reported spooky activities
भारत के भूतिया हाईवे और सड़कें - फोटो : iStock

कशेड़ी घाट

कशेड़ी घाट को सबसे भूतिहा हाईवे में गिना जाता है। इस मुंबई और गोवा हाईवे पर अचानक कार या बसों के पलटने की घटनाएं आम हैं। ज्यादातार लोग मानते हैं यह एक व्यक्ति करता है। इसके अलावा वह रात में कई बार कार या बस को रोकने की कोशिश करता है। इस वजह से कार या बस चालक अपना संतुलन खो देते हैं और बड़ा हादसा हो जाता है। कई लोगों का दावा है कि चुड़ैलों ने कई बार लोगों की गर्दन, चेहरे और पीठ पर मारा है। कई लोगों ने यह भी दावा किया है कि उनकी कार अचानक हाईवे पर रुकी है और उनकी कार में रखा नॉन वेज खाना गायब भी हो गया है।

विज्ञापन
ajab gajab india s haunted roads highways where people reported spooky activities
indias haunted roads highways - फोटो : iStock

ताम्हिनी घाट

महाराष्ट्र में पड़ने वाला ताम्हिनी घाट हत्या, चोरी और असामान्य घटनाओं के लिए जाना जाता है। लगातार हादसों के कारण, वर्षों से घाट भूतों और आत्माओं के वास के लिए भूतिहा कहा जाता है। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों ने कई आत्माओं के बारे में दावा किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed