{"_id":"61cc04e44d04cd6f4b05a504","slug":"aliens-bases-in-antarctica-google-earth-user-spots-crashed-ufo-in-snow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: धरती पर यहां है एलियंस का ठिकाना, अंटार्कटिका में दिखा रहस्यमयी UFO!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: धरती पर यहां है एलियंस का ठिकाना, अंटार्कटिका में दिखा रहस्यमयी UFO!
गूगल अर्थ पर आए दिन रहस्यमयी और दिलचस्प चीजों की खोज होती है। गूगल अर्थ यूजर्स कई बार ऐसी रहस्यमयी चीजें देखने का दावा करते हैं जो हैरान करने वाली होती हैं। अब इस बीच एक गूगल यूजर ऐसी ही एक रहस्यमयी चीज देखने का दावा किया है। इस गूगल यूजर ने अंटार्कटिका के बर्फ में एक दिल के आकार की आकृति देखने का दावा किया है।
इससे पहले भी गूगल यूजर्स ने सैन्य विमानों के ठिकानों से लेकर ब्लैक-आउट द्वीप तक के रहस्यों को खोजा है। इस एप्लिकेशन ने कुछ ऐसे विचित्र स्थानों की खोज की है जिनके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। बर्फ से ढके अंटार्कटिका में अब गूगल यूजर्स ने एक रहस्यमयी डिस्क देखने का दावा किया है जो दिल के आकार के ब्रेक के अंदर दबी हुई नजर आ रही है। आईए जानते हैं कि आखिर अंटार्कटिका में दिखने वाली यह रहस्यमयी चीज क्या है?
2 of 6
अंटार्कटिका में है एलियंस का ठिकाना!
- फोटो : Youtube: UFO Sightings Daily
मशहूर एलियन हंटर स्कॉट वॉरिंग ने दावा किया है कि उन्होंने गूगल अर्थ एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर यूएफओ डिस्क की खोज की है। अपने आपको यूएफओ विशेषज्ञ बताने वाले वॉरिंग ने दावा किया है कि यह वस्तु एक एलियन का दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट (UFO) हो सकता है। उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया है।
3 of 6
अंटार्कटिका में है एलियंस का ठिकाना!
- फोटो : iStock
इस वीडियो को शेयर करते हुए स्कॉट वॉरिंग ने लिखा है कि दोस्तों मैंने आज यह देखा है और यह मेरे दिमाग को घुमा रहा है। यह बर्फ से ढके अंटार्टिका में है और यह 40 मीटर का डिस्क एक बैठे हुए दिल की तरह प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अंटार्कटिका में है एलियंस का ठिकाना!
- फोटो : iStock
स्कॉट वॉरिंग ने कहा कि बर्फ में एक दिल के आकार का डिस्क है जो वास्तव में मुझे आश्चर्यचकित करता है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र एलियन का एक सही ठिकाना है, क्योंकि यहां पर कोई ना आ सकता है और ना कोई आवाज यहां की किसी को सुनाई देगी।
विज्ञापन
5 of 6
अंटार्कटिका में है एलियंस का ठिकाना!
- फोटो : iStock
उनका कहना है कि यह यूएफओ के छिपने के लिए बिल्कुल सही स्थान है। यूएफओ साइटिंग्स डेली चैनल को देखने वाले कई यूजर्स ने कहा है कि यह खोज सच हो सकती है। यह अज्ञात वस्तु गोलाकर होने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ जैसा प्रतीत हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।