सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अजब-गजब: धरती की इन जगहों पर आते हैं एलियंस! जानिए दुनिया के 5 रहस्यमयी शहर के बारे में

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
Aliens Come On Earth in These Five Mysterious City Know About Them News In Hindi
धरती की इन जगहों पर आते हैं एलियंस! - फोटो : iStock

Aliens Come On Earth in These Five Mysterious City: दुनियाभर में कई रहस्यमयी और काल्पनिक शहर हैं जो अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन प्राचीन काल्पनिक शहरों के बारे में पुरातत्वविद सालों से शोध कर रहे हैं। बताया जाता है कि कई प्राचीन शहर समुद्र में समा गए हैं जबकि दावा किया जाता है कि कई शहरों में एलियन आते रहते हैं। हम आपको ऐसे ही रहस्यमयी शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन शहरों के बारे में दुनियाभर में कई कहानियों की चर्चा की जाती है। 



अटलांटिस 

अटलांटिस एक ऐसा शहर है जिसके बारे में कहा जाता है कि अटलांटिक महासागर मे टापू पर स्थित था। यह शहर समुद्र में समा गया। इस शहर की तलाश शोधकर्ता काफी लंबे समय से कर रहे हैं। ग्रीक दार्शनिक प्लेटो ने 360 ईसा पूर्व सबसे पहले अटलांटिस शहर के बारे में बताया था। उन्होंने अटलांटिस को बेहद विकसित सभ्यता बताया था। उनका कहना था कि इस शहर के पास नौसेना थी जो एडवांस्ड सेना थी। प्लेटो के दावे के मुताबिक, यह शहर बाढ़ और भूकंप की वजह पानी में डूब गया। 

Trending Videos
Aliens Come On Earth in These Five Mysterious City Know About Them News In Hindi
धरती की इन जगहों पर आते हैं एलियंस! - फोटो : iStock


कई विशेषज्ञों का मानना है कि स्पेन में अटलांटिस शहर था जो एक सुनामी की वजह से तबाह हो गया है, जबकि कई लोगों का मानना है कि बर्मुडा ट्रायएंगल में कहीं पर यह शहर मौजूद था। एलियन और यूएफओ से भी इस शहर को जोड़ा जाता है। कुछ लोगों का कहना है कि अटलांटिस में एलियन आते रहते हैं। हिटलर भी इस शहर को तलाश रहा था। नाजियों का मानना था कि आर्यन रेस के लोगों का जन्म इसी शहर में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aliens Come On Earth in These Five Mysterious City Know About Them News In Hindi
धरती की इन जगहों पर आते हैं एलियंस! - फोटो : iStock

एल डोराडो

सन 1500 में एल डोराडो को लेकर बातें शुरू हुई थीं। स्पेनिश खोजकर्ताओं का मानना था कि दक्षिण अमेरिका के जंगलों में यह शहर मौजूद था जो सोने से बना हुआ था। लेकिन इस शहर के बारे में आज भी सिर्फ कहानियां ही हैं। इस शहर को किसी ने देखा नहीं है। 

Aliens Come On Earth in These Five Mysterious City Know About Them News In Hindi
धरती की इन जगहों पर आते हैं एलियंस! - फोटो : iStock


द लॉस्ट सिटी ऑफ जेड

इस रहस्यमयी शहर की भी काफी चर्चा होती है। रॉयल जियोग्राफिक सोसायटी ने ब्रिटिश खोजकर्ता पर्सी फॉसेट को साल 1906 में इस शहर को खोजने के लिए भेजा था। इस शहर को खोजने के लिए उनको ब्राजील और बोलीविया की सीमा का सर्वेक्षण करना था। वह इस खो गए शहर को लेकर बेहद प्रभावित थे। इस शहर का नाम Z का खोया हुआ शहर है। पर्सी फॉसेट को यहां पर एक पुर्तगाली खोजकर्ता के डाॅक्यूमेंट्स मिले थे। इस दस्तावेज में 1753 में माटो ग्रोसो के वर्षावनों में एक लापता शहर को देखने के बारे में कहा गया था। इसमें कहा था कि चांदी से ढका हुआ यह शहर था। 

विज्ञापन
Aliens Come On Earth in These Five Mysterious City Know About Them News In Hindi
धरती की इन जगहों पर आते हैं एलियंस! - फोटो : iStock

शांग्री-ला

दुनिया के लापता शहरों में शांग्री-ला की चर्चा होती है। ब्रिटिश लेखक जेम्स हिल्टन ने साल 1933 में अपने उपन्यास लॉस्ट होराइजन में इस शहर के बारे में लिखा था। उन्होंने हिमालय की घाटी में इसे छिपा स्वर्ग बताया था। तिब्बती ग्रंथों में भी इसका जिक्र है जहां पर सद्भाग का शासन था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed