फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens News: बाहरी दुनिया पर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, बताया- ऐसे हो सकते हैं एलियंस

Sat, 30 Sep 2023 12:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 12:45 PM IST
विज्ञापन
Aliens News:  Alien life, unlike humans, may not be carbon-based, suggests new study
Aliens News - फोटो : iStock

Aliens News: एलियंस के अस्तित्व को लेकर वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे हैं। कई शोधों में बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। एलियंस के अस्तित्व को लेकर वैज्ञानिकों के बीच भी मतभेद हैं। अब इस बीच एक रिसर्च में एलियंस के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। इस रिसर्च में पता चला है कि धरती पर जिस तरह इंसानों का निर्माण होता है, उस तरह एलियंस नहीं बनते हैं। मां के गर्भ में इंसान रासायनिक प्रक्रियाओं से बनता हैं, लेकिन एलियंस के बनने की प्रक्रिया अलग हो सकती है। 



वैज्ञानिकों ने एलियंस को लेकर एक हैरान करने वाली खोज की है। यह अपने आप होने वाली रासायनिक प्रक्रियाए हैं। इस अध्ययन से यह जानने की कोशिश की है कि एलियंस ऐसे तत्वों से बने हों, जो धरती पर मौजूद तत्वों से बिल्कुल अलग हों। वह तत्व एलियंस को एक ऐसे ग्रह पर रहने के लायक बनाते हैं, जहां पर धरती के जीव नहीं रह सकते हैं।
 

Aliens News:  Alien life, unlike humans, may not be carbon-based, suggests new study
Aliens News - फोटो : iStock

एक रिपोर्ट के मुताबिक, विज्ञान कार्बनिक यौगिकों पर धरती के जीव निर्भर हैं। इनमें कार्बन के अलावा फॉस्फोरस, सल्फर, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन जैसे तत्व शामिल हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि वैकल्पिक रासायनिक ढांचे एलियन जीवन के रूपों को जन्म दे सकते हैं। वैज्ञानिक काफी लंबे समय से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या रसायन विज्ञान के आधार पर एलियन जीवन विकसित हो सकता है? शोधकर्ता जानना चाहते हैं कि क्या सिलिकॉन, जीव विज्ञान के लिए रीढ़ की हड्डी के तौर पर काम कर सकता है? 

 

Aliens News:  Alien life, unlike humans, may not be carbon-based, suggests new study
Aliens News - फोटो : iStock

विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय के खगोलविज्ञानी बेतुल काकर का कहना है कि महत्वपूर्ण है कि हम सभी संभावनाओं का पता लगाएं। इससे पता चला सकेगा कि सिर्फ धरती पर जीवन ही नहीं, बल्कि सभी तरह के जीवन कैसे दिख सकते हैं। 

Ajab-Gajab: लोगों के बाजू पर कैसे बना ये रहस्यमयी निशान, आखिर मिल गया इस सवाल का जवाब
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aliens News:  Alien life, unlike humans, may not be carbon-based, suggests new study
Aliens News - फोटो : iStock

उनका कहना है कि जीवन की उत्पत्ति से जुड़े शोधकर्ताओं द्वारा ऑटोकैटलिसिस पर ध्यान देने की प्रमुख वजह यह है कि प्रजनन जीवन की एक विशेषता है। एक जीवन अधिक जीवन के निर्माण को उत्प्रेरित करने का काम करता है। एक कोशिका से दो कोशिकाओं का निर्माण होता है, जो और चार ऐसी बन सकती हैं। कोशिकाओं का जैसे-जैसे विकास होता है। संभावित अंतःक्रियाओं की संख्या और विविधताओं में बढ़ोत्तरी होती है। 

Haunted Island: इस आइलैंड पर है ''भूतों का बसेरा'', जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग, यहां दफन हैं कई रहस्य

विज्ञापन
Aliens News:  Alien life, unlike humans, may not be carbon-based, suggests new study
Aliens News - फोटो : iStock

शोधकर्ता नए अध्ययन में एक ऑटोकैटलिसिस को खोजा था। यह कार्बनिक यौगिकों से अलग है। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतिक्रिया मौजूद हो सकती है, जो ऑटोकैटलिसिस एबियोजेनेसिस को चलाने में सहायता कर सकती है, जो निर्जीवता से जीवन की उत्पत्ति है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed