फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien News: यहां रहते हैं एलियंस! सौर मंडल के बाहर मिला रहस्यमयी ग्रह, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 11 Apr 2024 04:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
Aliens News: Astronomers Confirm Tidally Locked Alien World, Shedding Light On Exoplanet Mysteries
सौर मंडल के बाहर मिला रहस्यमयी ग्रह, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : webbtelescope.org

Aliens News: हमारे सौरमंडल के बाहर भी बेहद रहस्य और रोमांच से भरी दुनिया है। इसे लेकर अक्सर नए-नए खुलासे भी होते रहते हैं, जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। वैज्ञानिकों ने अब एक इसी तरह का खुलासा किया है। उनके मुताबिक, इस सौरमंडल से बाहर एक ऐसी दुनिया है, जिसके एक हिस्से में हमेशा उजाला रहता है, तो वहीं दूसरे हिस्से में हमेशा अंधेरा रहता है। वैज्ञानिकों ने किसी दूसरे सौर मंडल में पहली बार ऐसे ग्रह की खोज की है। 



वैज्ञानिकों का यह नया शोध द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस शोध के मुताबिक, ग्रह का नाम LHS 3844b या Kua'kua है। यह ग्रह अपने जीवन के लिए तारे से बेहद करीब बताया जा रहा है। वैज्ञानिक इस खोज को बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं। इसके आधार पर वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि अपने सितारों में कैद कुछ ग्रह हमारे सौरमंडल में भी मौजूद हो सकते हैं।
 

Aliens News: Astronomers Confirm Tidally Locked Alien World, Shedding Light On Exoplanet Mysteries
सौर मंडल के बाहर मिला रहस्यमयी ग्रह, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : istock

टाइडल लॉकिंग एक ऐसी घटना है जिसे हम चंद्रमा के साथ अपने सौरमंडल में देख सकते हैं। चंद्रमा हमेशा धरती के एक ही तरफ नजर आता है, क्योंकि पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण की वजह से इसका घूर्णन धीमा हो जाता है।

Aliens News: Astronomers Confirm Tidally Locked Alien World, Shedding Light On Exoplanet Mysteries
सौर मंडल के बाहर मिला रहस्यमयी ग्रह, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Twitter @PlanetQuest

ऐसे ग्रह जो अपने तारे के बहुत नजदीक होते हैं, उनके टाइडल लॉकिंग की संभावना ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि तारे के गुरुत्वाकर्षण की वजह से उनकी गति पर असर होता है। नए ग्रह के ज्वारीय ग्रह होने के नतीजे पर वैज्ञानिक उसके तापमान का अध्ययन के बाद पहुंचे हैं। 


अजब-गजब: धरती पर यहां मौजूद है पाताल लोक! जानिए इसकी रोचक कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Aliens News: Astronomers Confirm Tidally Locked Alien World, Shedding Light On Exoplanet Mysteries
सौर मंडल के बाहर मिला रहस्यमयी ग्रह, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Twitter @sypuber

शोधकर्ताओं ने बिना वातावरण वाले ग्रह का एक मॉडल तैयार किया है। Kua'kua के विश्लेषण से उसकी तुलना की गई है। यह विश्लेषण  Spitzer Space Telescope से किए गए।

Solar Eclipse Space: अंतरिक्ष में कैसा दिखता है सूर्य ग्रहण? नासा ने शेयर किया अद्भुत वीडियो

विज्ञापन
Aliens News: Astronomers Confirm Tidally Locked Alien World, Shedding Light On Exoplanet Mysteries
सौर मंडल के बाहर मिला रहस्यमयी ग्रह, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : iStock

अगर कोई ग्रह अपने तारे के साथ टाइडल लॉक में नहीं होता है, तो उसका तापमान लगातार बढ़ता रहता है। इसके बाद वह इस नतीजे पर पहुंचे Kua'kua काफी ठंडा है। इसकी शुरुआती अध्ययन के बाद अब वैज्ञानिकों को आगे के शोध के लिए अधिक शक्तिशाली टेलीस्कोप की जरूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed