{"_id":"6617bbefe9d36fc18301cca1","slug":"indian-batters-dominant-in-most-runs-in-this-ipl-season-virat-kohli-riyan-parag-tops-in-this-list-2024-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: टूर्नामेंट में जमकर आग उगल रहा है भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला, टी20 विश्व कप से पहले राहत की खबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: टूर्नामेंट में जमकर आग उगल रहा है भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला, टी20 विश्व कप से पहले राहत की खबर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Apr 2024 04:01 PM IST
सार
आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयु्क्त मेजबानी में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस वैश्विक टूर्नामेंट से भारत के लिए एक राहत की खबर है। आईपीएल 2024 के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पांच में सभी भारतीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2024 सीजन में अबतक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं और संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम फिलहाल आठ अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष पर बनी हुई है। आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयु्क्त मेजबानी में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस वैश्विक टूर्नामेंट से भारत के लिए एक राहत की खबर है। आईपीएल में विराट कोहली, शुभमन गिल सहित भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला जमकर आग उगल रहा है।
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : IPL
शीर्ष पांच में सभी भारतीय
आईपीएल 2024 के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पांच में सभी भारतीय खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जबकि अन्य बल्लेबाजों में राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और गुजरात के बल्लेबाज साई सुदर्शन शामिल हैं। फिलहाल कोहली पांच मैचों में 146.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 316 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे चल रहे हैं। उनके पीछे रियान पराग हैं जिन्होंने इस आईपीएल में अबतक खेले पांच मैचों में 158.18 की स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं। हालांकि यह टूर्नामेंट का शुरुआती दौर है और आगे इस लिस्ट में परिवर्तन होना संभव है, लेकिन जिस तरह इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ है वो टी20 विश्व कप से पहले भारत के लिए राहत की खबर है।
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : IPL
जमकर बोल रहा कोहली का बल्ला
कोहली का बल्ला आईपीएल में जमकर चल रहा है और वह अबतक दो अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब यह लगभग तय हो गया है कि कोहली टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होंगे। वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में पांच मैचों में 316 रन बना चुके हैं। वह लीग में फिलहाल भले ही सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके स्ट्राइक रेट पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रियान पराग
- फोटो : IPL
रियान लगा चुके हैं अबतक तीन अर्धशतक
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग अपनी शानदार बल्लेबाजी से इस सीजन सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में अर्धशतक जड़ा था। रियान के लिए आईपीएल 2024 का सीजन भले ही आशा के अनुरूप रहा है, लेकिन इस बल्लेबाज ने आईपीएल में चमकने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। रियान प्रतिभा के धनी हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में इससे पहले उनका बल्ला कुछ ज्यादा नहीं चला था। रियान ने 2019 में डेब्यू किया था और पांच सीजन तक सिर्फ दो अर्धशतक ही जड़ सके थे।
विज्ञापन
5 of 7
शुभमन गिल
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में जलवा बिखेर रहा गिल का बल्ला
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 72 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गिल इस दौरान आईपीएल में सबसे कम उम्र में 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा। गिल आईपीएल के इस सीजन में छह मैचों में 151.78 की स्ट्राइक रेट से 255 रन बना चुके हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। इस सीजन गिल का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 89 रन रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।