फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens News: क्या पहले धरती पर रहते थे एलियंस? इस मुस्लिम देश में मिली दुर्लभ कलाकृति, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Thu, 09 Jan 2025 07:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Jan 2025 07:13 PM IST
सार

Aliens News in Hindi: कुवैत में एक स्थान पर खुदाई के दौरान एक सिर की आकृति मिली है, जो एक अजीब सी मिट्टी की बनी हुई है। पुरातत्वविदों के मुताबिक, यह आकृति करीब आठ हजार साल पुरानी है।
 

विज्ञापन
Aliens News in Hindi Archaeologists Stumped By Strange Alien Like Figurine Dating Back Seven Thousand Years
क्या पहले धरती पर रहते थे एलियंस? - फोटो : Adobe Stock

Aliens News in Hindi: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। समय-समय पर लोग एलियंस को लेकर कई तरह के दावे करते हैं। अब इस बीच एक ऐसी खबर आई है, जो बेहद हैरान करने वाली है। दरअसल, कुवैत में एक स्थान पर खुदाई के दौरान एक सिर की आकृति मिली है, जो एक अजीब सी मिट्टी की बनी हुई है। पुरातत्वविदों के मुताबिक, यह आकृति करीब आठ हजार साल पुरानी है।



इस खोज के बाद पुरातत्वविद् हैरान हैं। उन्होंने समझ नहीं आ रहा है कि इसका निर्माण कैसे हुआ होगा। वारसॉ विश्वविद्यालय की तरफ से बताया गया कि कुवैती-पोलिश पुरातात्विक मिशन के शोधकर्ताओं ने कुवैत के सुबिया क्षेत्र में बहरा-1 नाम के पुरातात्विक स्थल पर इस कलाकृति की खोज की है। इस आकृति को कई एलियन से भी जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि अगर यह कलाकृति एलियन से जुड़ी है, तो माना जा सकता है कि करीब सात से आठ हजार साल पहले धरती पर भी एलियन रह रहे थे।
 

Aliens News in Hindi Archaeologists Stumped By Strange Alien Like Figurine Dating Back Seven Thousand Years
क्या पहले धरती पर रहते थे एलियंस? - फोटो : Adobe Stock

वारसॉ विश्वविद्यालय ने इस कलाकृति को खुदाई की सबसे उल्लेखनीय खोजों में से एक बताया है। बेहद बारीकी से बनाया यह एक मिट्टी का सिर है। इसमें लम्बी खोपड़ी, तिरछी आंखें और चपटी नाक है।

Aliens News in Hindi Archaeologists Stumped By Strange Alien Like Figurine Dating Back Seven Thousand Years
क्या पहले धरती पर रहते थे एलियंस? - फोटो : Adobe Stock

प्राचीन मेसोपोटामिया के उबैद काल की यह मूर्ति है। यह कांस्य युग से पहले का है। पुरातत्वविदों ने अनुमान लगाया है कि यह कलाकृति छठी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के समय बनाई गई थी। इससे पता चलता है कि यह 7,000 से 8,000 साल पुरानी है।

Interesting Facts: दुनिया के कुछ रोचक और हैरान करने वाले तथ्य, जिनके बारे में जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Aliens News in Hindi Archaeologists Stumped By Strange Alien Like Figurine Dating Back Seven Thousand Years
क्या पहले धरती पर रहते थे एलियंस? - फोटो : Adobe Stock

ऐसी पहली खोज है

वारसॉ विश्वविद्यालय ने बताया है कि ऐसी उबैद मूर्तियां पहले भी पाई गई हैं, लेकिन यह कलाकृति फारसी खाड़ी में मिली अपनी तरह की पहली कलाकृति है। बहरा-1 स्थल अरब प्रायद्वीप में सबसे पुरानी और सबसे बड़ी ज्ञात बस्तियों में शामिल है। यह इलाक पुराने ज्ञात मिट्टी के बर्तनों का उत्पादन स्थल भी है। खुदाई में पौधों के छोटे-छोटे टुकड़े भी मिले, जिनकी मिट्टी के बर्तन बनाते समय मिट्टी में मिलावट की गई थी। 

Maha Kumbh 2025: क्या है नागा साधुओं की रहस्यमयी दुनिया? जानिए कैसे बनते हैं और कब से शुरू हुई इनकी परंपरा

विज्ञापन
Aliens News in Hindi Archaeologists Stumped By Strange Alien Like Figurine Dating Back Seven Thousand Years
कुवैत में मिली दुर्लभ कलाकृति - फोटो : ( Adam Oleksiak/CAŚ UW)

डॉक्टर रोमन होवसेपियन ने इस खोज को लेकर कहा है कि शुरुआती विश्लेषणों से पता चलता है कि स्थानीय तौर पर बने मिट्टी के बर्तनों में जंगली पौधों के निशान हैं। कुवैती-पोलिश पुरातात्विक मिशन ने इस स्थल का अध्ययन जारी रखने की योजना तैयार की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed