फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens News: इंसानों से बात करना चाहते हैं एलियंस? सालों से भेज रहे हैं रेडियो सिग्नल, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Sat, 22 Jul 2023 12:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 12:52 PM IST
विज्ञापन
Aliens News: mysterious radio signals to earth for the last 35 years know the all details
mysterious radio signals to earth for the last 35 years - फोटो : iStock

Aliens News: क्या ब्रह्मांड में एलियन हैं? क्या किसी दूसरे ग्रह पर जीवन है? दुनियाभर के वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पाई है। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो एलियन को देखने का दावा कर चुके हैं। आसमान में अक्सर अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) देखे जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई लोगों ने एलियन को लेकर ऐसे दावे करते हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। 

कई बार ऐसा कहा गया है कि धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर भी जीवन मौजूद है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख का भी कहना है कि एलियंस का अस्तित्व होना चाहिए। उनका कहना है कि यह नहीं कहा जा सकता है कि धरती के अलावा कहीं और जीवन नहीं है। उन्होंने एलियंस के होने की प्रबल संभावना जताई है। उन्होंने कुछ महीनों पहले एलियंस को लेकर पूछे गए सवाल पर बड़ी बात कही थी।  
 
Aliens News: mysterious radio signals to earth for the last 35 years know the all details
mysterious radio signals to earth for the last 35 years - फोटो : iStock

नासा के प्रमुख बिल नेल्सन से सवाल किया गया था कि क्या आपको यकीन है कि एलियन का अस्तित्व है? उन्होंने इस सवाल के जवाब में सिर्फ एक शब्द कहा हां है। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि हमारी आकाश गंगा के अलावा अरबों आकाश गंगा हैं। 
 
Aliens News: mysterious radio signals to earth for the last 35 years know the all details
mysterious radio signals to earth for the last 35 years - फोटो : iStock

उनका कहना था कि अगर अरबों नहीं भी हों तो करोड़ो आकाशगंगा हैं। इसके साथ ही करोड़ों सूर्य हैं। अगर इतना बड़ा ब्रह्मांड है तो संभावना इसकी भी है कि कहीं धरती जैसे ही हालात हों। इसलिए वहां पर जीवन की संभावना हो सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aliens News: mysterious radio signals to earth for the last 35 years know the all details
mysterious radio signals to earth for the last 35 years - फोटो : iStock

एलियन की तलाश के बीच काफी लंबे समय से एक अजीबोगरीब घटना घट रही है। यह घटना बीते 35 सालों से घट रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों को बीते तीन दशक से एक अजीबोगरीब रेडियो सिग्नल मिल रहा है। यह सिग्नल बेहद रहस्यमयी है और इसके स्त्रोत के बारे में किसी को नहीं पता है। 

ISRO: नासा और चीन को टक्कर देने की तैयारी में इसरो, बना रहा परमाणु रॉकेट

विज्ञापन
Aliens News: mysterious radio signals to earth for the last 35 years know the all details
mysterious radio signals to earth for the last 35 years - फोटो : iStock

रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 20 मिनट के लिए यह सिग्नल आता है और फिर यह अचानक अपने आप ही गायब हो जाता है। साल 1988 से ही लगातार यह रेडियो तरंगे वैज्ञानिकों के संपर्क में हैं।

Anthropocene Epoch: इस झील से बदल जाएगा दुनिया का इतिहास! वैज्ञानिकों ने की ये बड़ी खोज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed