{"_id":"5d68ee928ebc3e014d67f6ac","slug":"alwar-teacher-ramesh-booked-helicopter-on-his-retirement-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिटायरमेंट के दिन घर जाने के लिए शिक्षक ने बुक कराया हेलीकॉप्टर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
रिटायरमेंट के दिन घर जाने के लिए शिक्षक ने बुक कराया हेलीकॉप्टर
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Fri, 30 Aug 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में तरह-तरह के लोग हैं जो अजीबो गरीब हरकत करते रहते हैं और इस कारण वो चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ किया है राजस्थान के एक शिक्षक ने जिसके बाद वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। क्योंकि उन्होंने रिटायरमेंट के आखिरी दिन हेलीकॉप्टर से जाने का फैसला किया है।
2 of 4
प्रतीकात्मक फोटो
दरअसल, अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के मलावली ग्राम निवासी वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद्र मीणा 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। और उस दिन विद्यालय से घर जाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक कराया है। राजस्थान में यह पहला मामला होगा जब कोई अध्यापक अपने रिटायरमेंट के बाद हेलिकॉप्टर से घर जाएगा।
3 of 4
प्रतीकात्मक फोटो
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सौराई में सामाजिक विज्ञान के अध्यापक मीणा ने स्कूल से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव जाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक कराया है। उन्हें सभी महत्वपूर्ण व संबंधित विभागों से अनुमति मिल गई है। हेलीकॉप्टर से घर तक जाने के लिए करीब तीन लाख 70 हजार रुपये का खर्च आया है, जो उन्होंने दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक फोटो
31 अगस्त को हेलीकॉप्टर दिल्ली से उड़ान भरेगा और दोपहर एक बजे सौराई स्कूल पहुंचेगा। हेलीकॉप्टर के पहुंचने के बाद मीणा इस हेलीकॉप्टर में सवार होकर अपने मलावली पहुंचेंगे। आपको बता दें कि मीणा की इच्छा है कि वो अपनी पत्नी को हेलीकॉप्टर में बैठाएं। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। मीणा का एक बेटा शिक्षक है तो दूसरा बेटा एफसीआई में क्वालिटी इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।