फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन अवॉर्ड मिलते ही गर्व से चौड़ा हुआ जडेजा का सीना, बोले- देश का नाम रौशन करता रहूंगा

Fri, 30 Aug 2019 02:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 30 Aug 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
Indian all rounder Ravindra Jadeja posts special message after being conferred with the Arjuna Award
रवींद जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रपति द्वारा खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य पुरस्कार और मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अजीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाता है।



इस साल राष्ट्रपति भवन में हुए सम्मान समारोह में महामहिम रामनाथ कोविंद ने खेल से जुड़ी 32 हस्तियों को सम्मानित किया। भारतीय क्रिकेट टीम से रवींद्र जडेजा को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया, हालांकि वेस्टइंडीज दौरे पर होने के चलते यह पुरस्कार पाने खुद मौजूद नहीं रह पाए। मगर जड्डू भारत सरकार का धन्यवाद करना नहीं भूले।

Indian all rounder Ravindra Jadeja posts special message after being conferred with the Arjuna Award
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें रवींद्र जडेजा अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद भारत सरकार का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने उन सभी खेल हस्तियों को भी बधाई दी है, जिन्हें राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सम्मान मिला है।
 

Indian all rounder Ravindra Jadeja posts special message after being conferred with the Arjuna Award
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

रवींद्र जडेजा ने इस वीडियो में ये भी कहा है कि अर्जुन अवार्ड मिलना एक जिम्मेदारी के जैसा है। मैं भारतीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा और भारत की जीत में अहम योगदान दूंगा। बता दें कि रवींद्र जडेजा वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में भारत को लगभग जीत दिला चुके थे, लेकिन वे आउट हो गए, जिसका उन्हें मलाल आज भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian all rounder Ravindra Jadeja posts special message after being conferred with the Arjuna Award
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

30 वर्षीय रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए 156 वनडे, 42 टेस्ट और 42 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें जडेजा के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में करीब 4 हजार रन दर्ज हैं। बॉलिंग ऑलराउंडर होने के नाते रवींद्र जडेजा के नाम टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट लेने का भी रिकॉर्ड दर्ज है।

विज्ञापन
Indian all rounder Ravindra Jadeja posts special message after being conferred with the Arjuna Award
बीसीसीआई - फोटो : self

वहीं बीसीसीआई ने भी अर्जुन पुरस्कार पाने वाले क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और महिला क्रिकेटर स्पिनर पूनम यादव को बधाई देते हुए लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए उनकी तारीफ की है। पूनम को बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कार प्रदान किया जबकि जडेजा वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के साथ होने के कारण समारोह में नहीं आ सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed