{"_id":"5bbca598867a552875069222","slug":"these-are-the-world-s-most-expensive-animals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरबों-करोड़ों रुपए के हैं ये जानवर, चाहकर भी नहीं खरीद पाएंगे इनको","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
अरबों-करोड़ों रुपए के हैं ये जानवर, चाहकर भी नहीं खरीद पाएंगे इनको
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:27 PM IST
वैसे तो दुनिया में बहुत से लोगों को पालतू जानवर पालने का शौक रहता है, लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जानवरों की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आम तौर पर पालतू जानवर को पालने के लिए लोग ज्यादा खर्चा नहीं करते हैं, मगर इन जानवरों की खरीदने की सोचना ही आपको सड़क पर ला सकता है।
Trending Videos
2 of 11
ग्रीन मंकी- मंकी नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि यह कोई बंदर है लेकिन यह बंदर नहीं बल्कि एक घोड़े का नाम है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा महंगा, दुर्लभ और खूबसूरत जानवर है। यह एक अमेरिकी दौड़ का घोड़ा है जो कि वानिकी के रूप में जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार दौड़ में ग्रीन मंकी 9.8 सेकंड में आठ मील तक भागा था। इसकी कीमत जानकर हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक सकती है क्योंकि इसकी कीमत करीब 1 अरब रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
मिस मिस्सी होल्स्टीन नस्ल की एक गाय है। अजीब बात यह है कि ये गाय औसत गाय की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा दूध देती है। जिसके कारण यह दुनिया की सबसे महंगी गाय है। इसने कई तरह की प्रतियोगिताओं को भी जीता है। जिसमें सभी नस्लों की ग्रैंड चैंपियन का खिताब भी शामिल है। इसकी कीमत करीब 8 करोड़ 40 लाख रुपए है।
4 of 11
तिब्बती मैस्टिफ : यह एक तिब्बती कुत्ता है और दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता है जो कि शेर की तरह लगता है। यह समाज में धन के संकेत के रूप में माना जाता है। ये कुत्ते घर के रक्षक या गार्ड कुत्तों के रूप में माने जाते हैं। कमाल की बात यह है कि खुद का बचाव करने के लिए ये चीतों और उनके समूह के साथ लड़ने की क्षमता भी रखते हैं। एक कुत्ते की कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपए है।
विज्ञापन
5 of 11
सफेद शेर के बच्चे- शेर की ये प्रजाति बहुत दुर्लभ हैं और इनकी गिनती करना काफी मुश्किल होता है। वहीं सफेद रंग के शेर काफी दुलर्भ माने जाते हैं। इन शेरों की आंखों का रंग चमकदार या सफेद रंग में होता है। सफेद शेर के बच्चे काफी लोग खरीदना पसंद करते हैं। एक सफेद शेर के शावक की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। पहली बार 1938 में इनकी खोज हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।