फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: पृथ्वी पर रहने वाले इन जीवों की उम्र होती है सबसे ज्यादा, जानिए इनके बारे में

Wed, 22 Sep 2021 03:03 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 22 Sep 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
Animals with longest lifespan know about them
सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले जीव - फोटो : Istock

हमारी पृथ्वी पर ऐसे कई दुर्लभ जीव हैं, जो अपने अनोखेपन के कारण देश दुनिया में जाने जाते हैं। इनमें से कई प्रजातियों को वैज्ञानिकों के विशेष संरक्षण में रखा गया है। अमूमन देखने को मिलता है कि पानी के भीतर रहने वाले जीव अधिक समय तक जिंदा रहते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं धरती के उन जीवों के बारे में, जो सबसे ज्यादा समय तक रहते हैं जिंदा -

बोहेड व्हेल

बोहेड व्हेल ज्यादातर आर्क्टिक समुद्र और उसके आस-पास के क्षेत्रों में पाई जाती हैं। अगर व्हेल की इस प्रजाति का शिकार ना किया जाए तो ये आराम से 200 सालों तक जिंदा रह सकती हैं। बोहेड व्हेल की सबसे खास बात यह है कि इनके भीतर एक खास तरह का जीन (ERCC1) होता है। ये जीन शरीर के खराब हुए DNA को सुधारने में मदद करता है, जिसके चलते बोहेड व्हेल को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी नहीं होती है। 

Animals with longest lifespan know about them
सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले जीव - फोटो : Istock

कछुआ

ये हम सभी को पता है कि कछुआ काफी लंबे समय तक जिंदा रहता है। वैज्ञानिकों की मानें तो कछुओं की लंबी उम्र के पीछे का रहस्य उनके डीएनए स्ट्रक्चर में छिपा है। उनके जीन वेरिएंट लंबे समय तक सेल के भीतर डीएनए की मरम्मत करते हैं। इस कारण सेल की एंट्रोपी की समय सीमा काफी बढ़ जाती है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते कुछ कछुए 250 साल से भी अधिक जीवन जीते हैं। 256 साल तक जीवन जीने वाले अलडाबरा टोरटॉयज पर हुए एक रिसर्च में इस बात का पता चला कि अच्छे जीन वैरिएंट के कारण ही वह इतने लंबे समय तक जिंदा रह सका।

Animals with longest lifespan know about them
सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले जीव - फोटो : Istock

फ्रेशवॉटर पर्ल मसेल

फ्रेश वाटर पर्ल मसेल पानी के सबसे अनोखे जीव हैं। ये पानी के भीतर बारीक कणों को फिल्टर करके उससे अपना भोजन करते हैं। इनकी पाचन क्रिया बहुत ही धीमी होती है। यही एक मुख्य वजह है, जिसके चलते ये बहुत लंबे समय तक जिंदा रहते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक अब तक का सबसे पुराना पर्ल मसेल करीब 280 साल का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Animals with longest lifespan know about them
सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले जीव - फोटो : Istock

ग्रीनलैंड शार्क

ये ज्यादातर आर्क्टिक सागर में पाई जाती हैं। ग्रीनलैंड शार्क की लंबाई एक साल में केवल 1 सेंटीमीटर बढ़ती है। ये काफी सुस्त मछली होती हैं। ये काफी धीमी गति से तैरती हैं। वैज्ञानिकों ने बताया है कि धीमी गति से तैरने की वजह से इनके शरीर से ऊर्जा की खपत कम होती है। इसी वजह से ग्रीनलैंड शार्क लंबे समय तक जिंदा रहती हैं। कुछ ग्रीन लैंड शार्क करीब 400 साल तक भी जिंदा रह सकती हैं। 

विज्ञापन
Animals with longest lifespan know about them
सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले जीव - फोटो : Istock

हाइड्रा

हम में से कई लोगों ने हाइड्रा के बारे में किताबों में पढ़ा होगा। कई अध्ययनों के बाद भी वैज्ञानिक अब तक इसकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि ये अमर होते हैं। अगर इनको किसी प्रकार का चोट नहीं पहुंचाया जाए तो इनकी मृत्यु कभी नहीं होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed