{"_id":"623ecd5b52117f265c652582","slug":"anti-universe-know-what-is-anti-universe-theory-a-world-where-the-time-runs-backwards","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anti Universe Theory: जानिए एक ऐसी दुनिया के बारे में जहां चलता है समय का उल्टा पहिया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Anti Universe Theory: जानिए एक ऐसी दुनिया के बारे में जहां चलता है समय का उल्टा पहिया
हमारे ब्रह्मांड में कई ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में हम शायद जानते भी नहीं हैं। वहीं विज्ञान के बढ़ते कदम धीरे-धीरे कई अनोखी और रहस्यमयी चीजों से पर्दा हटा रहे हैं। ऐसे में हमारे सामने कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कई हॉलीवुड फिल्मों में एंटी यूनिवर्स थ्योरी का जिक्र किया गया है। जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल लगता है, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि एक ऐसी दुनिया जो हमारी दुनिया से ठीक उलट है और वैज्ञानिकों को भी इस पर यकीन है, तो आप क्या कहेंगे? इस पर यकीन करना भले ही मुश्किल है, पर वैज्ञानिक इसके बारे में पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं।
वैज्ञानिकों की रिसर्च के मुताबिक, ये रहस्यमयी दुनिया हमारी पृथ्वी के पास ही हो सकती है। ये समानांतर दुनिया भौतिकी के नियमों में हमारी दुनिया से बिल्कुल उलट होगी। उदाहरण के तौर पर हम जिस तरह समय की गणना करते हैं, यहां वक्त उससे बिल्कुल उल्टा चलता होगा।
2 of 7
anti universe: क्या है एंटी यूनिवर्स? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
इस रहस्यमय समांतर दुनिया को लेकर वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे हैं, उन्हें भी एंटी यूनिवर्स की थ्योरी पर यकीन है, जिसे अब दुनिया के सामने लाने की कोशिश की जा रही है। वैज्ञानिक समानांतर दुनिया की बात को साबित करने के लिए मास न्यूट्रॉन के परीक्षण में जुटे हुए हैं। यदि इसमें वे सफल हो जाते हैं, तो दूसरी दुनिया की बात सही साबित हो सकती है।
3 of 7
anti universe: क्या है एंटी यूनिवर्स? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट की मानें, तो एनल्स ऑफ फिजिक्स जर्नल में एंटी यूनिवर्स थ्योरी की विस्तार से व्याख्या की गई है। इसके पीछे की थ्योरी उस सामान्य भौतिकी कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसे सीपीटी (CPT) भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
anti universe: क्या है एंटी यूनिवर्स? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
हैरान करने वाली बात तो यो है कि समानांतर दुनिया हमारी धरती के पास ही हो सकती है। रिसर्च के अनुसार ये दुनिया भौतिकी के नियमों में हमारी दुनिया से बिल्कुल उल्टी होगी। इसे ऐसे समझा जा सकता है, जिस तरह से हम धरती पर समय की गणना करते हैं, इस समानांतर दुनिया में वक्त उससे बिल्कुल उल्टा चलता होगा।
विज्ञापन
5 of 7
anti universe: क्या है एंटी यूनिवर्स? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
इस रहस्यमयी दुनिया को लेकर वैज्ञानिक और रिसर्च कर रहे हैं। वैज्ञानिक भी इस बात की संभावना से इनकार नहीं करते हैं कि हमारी दुनिया की ही तरह एक ऐसी भी दुनिया है, जहां वक्त का उल्टा नियम है। ऐसा कई बार आपको कई फिल्मों में भी देखने को मिला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।