{"_id":"61a8b9826bcb904cc741d4ca","slug":"archeologists-find-800-year-old-mummy-in-peru-tied-with-ropes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: 800 साल से जमीन में दफन था खौफनाक राज, बाहर निकला तो वैज्ञानिक भी रह गए हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: 800 साल से जमीन में दफन था खौफनाक राज, बाहर निकला तो वैज्ञानिक भी रह गए हैरान
दुनिया में कुछ ऐसी अजीबोगरीब चीजें या घटनाएं होती हैं, जो लोगों के बीच हमेशा के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। वहीं दुनिया में कई ऐसी जगहें भी हैं जहां कुछ अनोखे तो कुछ विचित्र रहस्य छुपे हुए हैं, लेकिन इन रहस्यों के बारे में जान पाना हर किसी के लिए आसान काम नहीं होता है। पेरू में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ही रहस्य से पर्दा उठाया है, जो सैकड़ों सालों से जमीन के नीचे दफन था।
भूवैज्ञानिकों की एक टीम को पेरू के केंद्रीय तट पर करीब आठ सौ साल पुरानी एक ममी मिली है। इस ममी के बारे में पुरातत्वविदों ने हैरान कर देने वाली जानकारी दी है। पुरातत्वविदों के मुताबिक ये ममी सैकड़ों सालों से जमीन के नीचे एक मकबरे में दबी थी। इस ममी को इतने अजीब तरीके से दफनाया गया था, जिसे देखकर पुरातत्वविद भी हैरान रह गए थे। आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्या था जिसकी वजह से ये ममी चर्चा में आ गई।
2 of 4
800 साल से जमीन में दफन था खौफनाक राज
- फोटो : Twitter-@whencyclopedia
एक्सपर्ट के मुताबिक आज से करीब 800 साल पहले पेरू के मध्य तट पर एक मरे हुए व्यक्ति को ममी बना कर दफन कर दिया गया था। साथ ही उसके शव को खास तरह के कपड़ों से लपेटकर बांध दिया गया था। उसके हाथों को उसके मुंक के ऊपर रखकर रस्सी से बांध दिया गया था। सिर्फ यही नहीं उसके पैर भी बांध दिए गए थे। इसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे बैठी हुई अवस्था में बांध दिया गया हो।
3 of 4
800 साल से जमीन में दफन था खौफनाक राज
- फोटो : Twitter-@whencyclopedia
खुदाई में शामिल पुरातत्वविद् पीटर वैन डैलेन लूना ने बताया कि अब तक लिंग की पहचान नहीं हुई है कि ये ममी किसी पुरुष की है या स्त्री की, लेकिन इसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी। खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को इस ममी के साथ कई तरह के सामान मिले हैं। इसमें बर्तन से लेकर सड़ी सब्जियां तक शामिल हैं। इसके अलवा ममी के साथ पत्थर के औजार भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि जिस ममी को गड्ढे से निकाला गया है वो हाई इंडियन रीजन का रहने वाला रहा होगा।
विज्ञापन
4 of 4
800 साल से जमीन में दफन था खौफनाक राज
- फोटो : Twitter-@whencyclopedia
जानकारों ने बताया कि लीमा शहर के बाहरी इलाके में मिली एक भूमिगत मकबरे के अंदर ये ममी मिली है। फिलहाल ममी के साथ मिली चीजों के बारे में जानकारियां इकट्ठा की जा रही हैं। शोधकर्ता अब मकबरे और ममी का अध्ययन कर रहे हैं ताकि ये पता कर सके कि इस ममी का मकबरे के साथ क्या संबंध है। क्या इसका अंतिम संस्कार इसी में किया गया था था या फिर बाद में इसके शव को यहां पर ममी बना कर रख दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।