सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अजब-गजब: जनसंख्या बढ़ाने के लिए इस शहर में सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, आप भी जान लीजिए क्या हैं शर्तें

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 23 Oct 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
australia government is giving land in free for to increase the population but know what is Condition
जनसंख्या बढ़ाने के लिए मिल रही मुफ्त में जमीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

भारत जैसे कुछ विकासशील देशों के लिए जनसंख्या एक बड़ी समस्या है। बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए सरकार भी नए कानून ला रही है। वहीं कुछ ऐसे देश हैं, जहां की स्थिति बिल्कुल उलट है। कुछ देश ऐसे भी हैं जहां सरकार आबादी बढ़ाने के लिए लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन दे रही है। अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के क्विल्पी शहर से एक अनोखा मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के इस शहर की जनसंख्या बहुत कम है। आंकड़ों के मुताबिक यहां की आबादी सिर्फ 800 है। ऐसे में यहां के प्रशासन के लिए जनसंख्या बढ़ाना एक चुनौती लग रहा है, जिसके लिए यहां की लोकल अथॉरिटी ने आबादी बढ़ाने के लिए एक नया तरकीब निकाला है। जिसकी पूरी दुनिया में खूब चर्चा हो रही है। आईये जानते हैं जनसंख्या बढ़ाने के लिए क्या है ऑस्ट्रेलिया सरकार का नया प्लान... 



 
Trending Videos
australia government is giving land in free for to increase the population but know what is Condition
जनसंख्या बढ़ाने के लिए मिल रही मुफ्त में जमीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के क्विल्पी शहर में बेहद कम लोग रहते हैं। ऐसे में यहां की लोकल अथॉरिटी लोगों को बसाने की कोशिश कर रही है। इस शहर की आबादी बढ़ाने और यहां घर बनाने के लिए अथॉरिटी ने मुफ्त में जमीन देने की घोषणा की है। इसके अलावा यहां कई कामगारों की ज़रूरत भी है। ऐसे में लोकल अथॉरिटी यहां भत्ता भी देने की बात कह रही है, लेकिन शर्त ये है कि नागरिक ऑस्ट्रेलिया का ही होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
australia government is giving land in free for to increase the population but know what is Condition
जनसंख्या बढ़ाने के लिए मिल रही मुफ्त में जमीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

देश विदेश से कई लोगों ने जताई इच्छा 

इस बारे में सिटी काउंसिल को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि शहर में लोग मुफ्त जमीन के लालच में आएंगे, लेकिन दो सप्ताह से भी कम समय में पूरे ऑस्ट्रेलिया और विदेश से करीब 250 से अधिक लोगों ने मुफ्त जमीन के बारे में जानकारी ली है। अधिकारियों ने बताया कि नि:शुल्क जमीन मिलने के बारे में ब्रिटेन, भारत, हांककांग और न्यूजीलैंड तक से लोगों ने पूछताछ की है, लेकिन इसके लिए किसी व्यक्ति का ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होना या इसका स्थायी निवासी होना आवश्यक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed