{"_id":"6909ddf29a80a7fdc30a678c","slug":"baba-vanga-prediction-for-year-2026-natural-disaster-gold-price-baba-vanga-ki-bhavisyawani-2026-2025-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baba Vanga: क्या 2026 में छिड़ेगा विश्वयुद्ध और दुनिया का हो जाएगा विनाश? बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों ने डराया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Baba Vanga: क्या 2026 में छिड़ेगा विश्वयुद्ध और दुनिया का हो जाएगा विनाश? बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों ने डराया
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:06 AM IST
सार
Baba Vanga Prediction 2026: बाबा वेंगा की साल 2026 को लेकर की गईं भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में हैं। इन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डरा दिया है। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र की नॉस्त्रेदमस कहा जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या 2026 में छिड़ेगा विश्वयुद्ध और दुनिया का हो जाएगा विनाश?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Baba Vanga Prediction 2026: बाबा वेंगा की साल 2026 को लेकर की गईं भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में हैं। इन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डरा दिया है। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र की नॉस्त्रेदमस कहा जाता है। दुनियाभर में उनकी भविष्यवाणियों की चर्चा होती है। बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं।
बाबा वेंगा ने कई वर्षों के युद्ध और महामारियों की भविष्यवाणी की है। अब 2026 की शुरुआत होने में सिर्फ दो महीने बचे हैं। इस साल के लिए महायुद्ध, आर्थिक तंगी सहित तमाम तरह की भविष्यवाणियां की गई हैं। आज हम आपको अपनी खबर में बताते हैं कि बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए क्या-क्या भविष्यवाणियां की हैं?
2 of 5
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी?
- फोटो : Freepik
बाबा वेंगा कि साल 2026 की सबसे चर्चित भविष्यवाणियों में बड़ा युद्ध शामिल है। इसकी पूर्व में होगी और पूरी दुनिया में फैल जाएगा। इस युद्ध से पश्चिम का "विनाश" होगा। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे संघर्ष से जो इस समय वैश्विक शक्ति है हमेशा के लिए बदल सकता है। इस युद्ध से दुनिया में बड़ा बदलाव आएगा।
3 of 5
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी?
- फोटो : Freepik
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2026 में रूस से एक शक्तिशाली नेता सामने आएग, जिसका दुनिया पर प्रभाव हो सकता है। वह “Lord of the World" यानी विश्व का शक्तिशाली स्वामी के तौर पर जाना जा सकता है।
क्या सच होने जा रही है बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी?
- फोटो : Freepik
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, इस युद्ध से राजनीतिक और आर्थिक परिवर्तन आएगा। इस दौरान कुछ देश आर्थिक तंगी का सामना कर सकते हैं। इस साथ ही महंगाई भी बढ़ेगी। वर्तमान में भी कई देश पहले से ही तनाव का सामना कर रहे हैं।
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी?
- फोटो : Freepik
सोने के दाम और प्राकृतिक आपदा पर भविष्यवाणी
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, वर्ष 2026 में सोने के दाम और ज्यादा बढ़ सकते हैं। साल 2026 में कई प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। इस साल जलवायु परिवर्तन अपने चरम पर होगा। इससे दुनिया के कई इलाकों में बाढ़ और लू जैसे प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप से तबाही मचेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।