सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की साल 2024 की कई भविष्यवाणियां हुईं सच! क्या इस साल दुनिया में मचेगी तबाही

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 02:42 PM IST
विज्ञापन
Baba Vanga Predictions 2024 Major Economic Crisis In 2024 Rain Flood And Third World War
बाबा वेंगा की साल 2024 की कई भविष्यवाणियां हुईं सच! क्या इस साल दुनिया में मचेगी तबाही? - फोटो : अमर उजाला

Baba Vanga Predictions 2024: बुल्गारिया की बाबा वेंगा को भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। साल 1911 में बाबा वेंगा का जन्म हुआ था और 1996 में 86 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियी की थीं, जो पूरी सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। नास्त्रेदमस फ्रांसीसी ज्योतिषी थे, जिन्हें उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। 



बुल्गेरिया की रहस्यमयी बाबा वेंगा ने साल 2024 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की हैं। उनमें कुछ सच साबित होती दिख रही हैं और साल के शुरुआती महीनों में ही दुनिया के कई हिस्सों में उथल-पुथल देखने को मिली थी। अब साल खत्मे होने में सिर्फ तीन महीने बचे हैं। इस बीच उनकी कुछ और भविष्यवाणियां सच साबित होती नजर आ रही हैं। 

बाबा वेंगा ने 2024 के लिए जो अहम भविष्यवाणियां की थीं, उनमें जलवायु परिवर्तन प्रमुख है। बाबा वेंगा ने साल 2024 में गंभीर मौसमी घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं के आने की भविष्यवाणी की थी। यह सच साबित हो रही हैं। अध्ययन से जानकारी मिली है कि उच्चतम तापमान बढ़ गया है। साल 2024 में दुनियाभर में भीषण गर्मी देखने को मिली। 
 

Trending Videos
Baba Vanga Predictions 2024 Major Economic Crisis In 2024 Rain Flood And Third World War
बाबा वेंगा की साल 2024 की कई भविष्यवाणियां हुईं सच! क्या इस साल दुनिया में मचेगी तबाही? - फोटो : Freepik

भीषण गर्मी झेलने के बाद अब दुनिया के अधिकतर देश बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे हैं। भारत समेत एशिया और यूरोप के कई देशों में बारिश और बाढ़ से तबाही मची हुई है। इन दिनों यूरोप के कई शहर बाढ़ की चपेट में हैं।  चेक रिपब्लिक, पोलैंड और आॅस्ट्रिया में बाढ़ से बड़ी तबाही मची है। बारिश और बाढ़ से कई लोगों की जान भी चली गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Vanga Predictions 2024 Major Economic Crisis In 2024 Rain Flood And Third World War
बाबा वेंगा की साल 2024 की कई भविष्यवाणियां हुईं सच! क्या इस साल दुनिया में मचेगी तबाही? - फोटो : Freepik

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में से एक साइबर हमलों को लेकर भी है। उन्होंने साइबर हमलों की भविष्यवाणी की थी और इसे वैश्विक स्तर पर सुरक्षा जोखिम बताया था। आज दुनिया के सामने साइबर हमला एक चुनौती है। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि डार्क वेब पर खोजे गए डेटासेट में 7.6 मिलियन वर्तमान और 65.4 मिलियन पूर्व खाताधारकों से संबंधित सामाजिक सुरक्षा नंबर और पासवर्ड सहित संवेदनशील जानकारी शामिल है।


Wolf vs Human: आखिर क्यों इंसानों के दुश्मन बन गए हैं भेड़िये? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Lunar Eclipse: सुपरमून पर लगेगा चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए भारत में नजर आएगा या नहीं?

 
Baba Vanga Predictions 2024 Major Economic Crisis In 2024 Rain Flood And Third World War
बाबा वेंगा की साल 2024 की कई भविष्यवाणियां हुईं सच! क्या इस साल दुनिया में मचेगी तबाही? - फोटो : Freepik

बाबा वंगा ने साल 2024 में आर्थिक संकट आने की भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक शक्ति में बदलाव, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कर्ज का बढ़ता स्तर बताया था। अगर आप देखेंगे, तो इस साल पहले से ही अमेरिका लगातार मुद्रास्फीति से जूझ रहा है। अमेरिका के अलावा जापान में भी आर्थिक गति में सुस्ती है। कई दूसरे देशों की भी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। 

Living Nostradamus: जीवित नास्त्रेदमस की चार भविष्यवाणियां हो गईं सच! अगर ये सच हुई तो मच जाएगी तबाही
 

विज्ञापन
Baba Vanga Predictions 2024 Major Economic Crisis In 2024 Rain Flood And Third World War
बाबा वेंगा की साल 2024 की कई भविष्यवाणियां हुईं सच! क्या इस साल दुनिया में मचेगी तबाही? - फोटो : Freepik

बाबा वेंगा ने यूरोप में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों की चेतावनी थी। उनका दावा था कि एक प्रमुख देश जैविक हथियारों का परीक्षण या हमला सकता है। वर्तमान में इजराइल-हमास संघर्ष और यूक्रेन-रूस युद्ध प्रमुख मुद्दे हैं। इसके अलावा बाबा वेंगा ने तीसरे विश्व युद्ध की भी भविष्यवाणी की है। अगर यह भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो दुनिया में बड़ी तबाही मचेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed