Baba Vanga Predictions 2026: दुनियाभर में बाबा वेंगा को उनकी डरावनी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनकी कई भविष्यवाणियां अक्सर वायरल होती हैं। बाबा वेंगा ने साल 2026 को युद्ध और विनाश का साल बताया था। इस समय अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच कभी भी युद्ध छिड़ सकता है, जबकि पहले से ही रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है। अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ता है, तो ये खतरनाक रूप ले सकता है।
Baba Vanga: दुनिया में ऐसा क्या होने वाला है? बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया, तेजी से हो रही वायरल
Baba Vanga Predictions 2026: बाबा वेंगा ने साल 2026 को लेकर कई भविष्यवाणियां की हैं, जिनकी लोगों के बीच अक्सर होती है। अब बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कहां-कहां मच सकती है तबाही?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, युद्ध से विश्व का पश्चिमी हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। उनके मुताबिक, इस युद्ध के कारण पूरी वैश्विक शक्ति उलट फेर हो सकती है और बड़े पैमाने पर विनाश, जान हानि का नुकसान होगा। विशेष तौर पर रूस-अमेरिका तनाव, अमेरिका को ईरान को धमकी और चीन-ताइवान विवाद को देखते हुए लोगों के मन में भय है।
कब शुरू हो सकता है युद्ध?
भविष्यवाणी को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह युद्ध मार्च-अप्रैल 2026 में शुरू हो सकता है। इस युद्ध में रूस और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश सीधे आमने-सामने आ सकते हैं। इस युद्ध का सबसे बड़ा नुकसान यूरोप को होगा, जो तबाही के बाद बंजर भूमि में बदल सकता है, जबकि रूस एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभर सकता है।
Monkey Viral Video: खिलौने में मां को खोजता नन्हा बंदर, मासूम की दर्दभरी कहानी ने लोगों को कर दिया भावुक
दुनिया पहले से ही कई संघर्षों और राजनीतिक टकरावों से घिरी हुई है, तो बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों को मौजूदा हालात से जोड़कर देखा जा रहा है।
Viral Video: मुंह में पटाखा दबाकर माचिस से जला रहा था शख्स, हुआ ऐसा धमाका कि हिल गया पूरा दिमाग
बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां हुई हैं सच
बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं