Baba Vanga Predictions: बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। इसकी वजह यह है कि बाल्कन क्षेत्र की नास्त्रेदमस कही जाने वाली बाबा वेंगा की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच हुई हैं। भविष्यवाणियों को लेकर उनकी अक्सर चर्चा होती है। उनकी कुछ भविष्यवाणियां एक बारि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं, क्योंकि इनकी वजह से लोगों के मन में भय पैदा हो गया है। बाबा वेंगा ने यूरोप और रोम को लेकर बेहद डराने वाली भविष्यवाणी की है।
Baba Vanga: रोम में होगा खलीफा का शासन, 2044 में यूरोप हो जाएगा खत्म, बाबा की इन भविष्यवाणियों से डरी दुनिया
Baba Vanga Predictions: बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। इसकी वजह यह है कि बाल्कन क्षेत्र की नास्त्रेदमस कही जाने वाली बाबा वेंगा की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा वेंगा को भविष्वाणियों की वजह से ही बाल्कन क्षेत्र की नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा की इस्लामिक स्टेट ऑफ ईराक एंड सीरिया (ISIS) के आतंक को लेकर भविष्यवाणी सच साबित हुई है। एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने ग्रेट मुस्लिम वॉर की भविष्यवाणी की थी। उनकी इन डराने वाली भविष्यवाणियों में 2016 में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा यूरोप पर आक्रमण की चेतावनी दी गई थी।
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि एक संघर्ष 2010 में अरब स्प्रिंग के साथ शुरू होगा, जो सीरिया में होगा। यहां पर मुस्लिम यूरोपीय लोगों के खिलाफ केमिकल युद्ध का इस्तेमाल करेंगे। अब बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी लोगों के बीच चर्चा विषय बन गया है।
Viral Video: मेट्रो के अंदर भीख मांग रहा था शख्स, पुलिस को देखकर भी नहीं रुका, फिर हुआ कुछ ऐसा कि...
रोम के केंद्र में होगा खलीफा का शासन
बाबा की भविष्यवाणी के मुताबिक, 2043 तक रोम के केंद्र में एक खलीफा का शासन होगा। यह भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है, क्योंकि रोम के मध्य में वेटिकन सिटी स्थित है। सबसे खास बात यह है कि यह कैथलिक चर्च का मुख्यालय है और यहीं पर पोप रहते हैं।
Viral Video: बाइक पर बैठी आंटी का ठनका माथा, चलती गाड़ी पर कर दिया तगड़ा क्लेश, अंकल को खूब मारे घूंसे
क्या यूरोप हो जाएगा खत्म?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, यूरोप 2044 के आखिर तक वैसा नहीं होगा जैसा कि पूरी दुनिया इसे अभी जानते हैं। पूरी आबादी के व्यवस्थित उन्मूलन के बाद यूरोप का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इससे महाद्वीप लगभग खाली हो जाएगा। उनकी चेतावनी है कि ऐसा बड़े पैमाने पर संघर्ष और आतंक की वजह से होगा।