फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Vanga Predictions: आखिर कब और कैसे होगा दुनिया का अंत? बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों से लोगों में खौफ

Thu, 30 Jan 2025 06:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 06:55 PM IST
सार

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। अपनी इस खबर में हम बाबा वेंगा की कुछ डरावनी भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे। 

विज्ञापन
Baba Vanga Predictions world end starts from 2025 muslim rule in Europe end of the world in 5079 Baba Vanga
बाबा वेंगा की साल 2024 की कई भविष्यवाणियां हुईं सच! क्या इस साल दुनिया में मचेगी तबाही? - फोटो : अमर उजाला

Baba Vanga Predictions: हर इंसान में भविष्य जानने की चाहत होती है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर भविष्य में क्या होने वाला है? भविष्यवाणी करने वाले भविष्यवक्ता दुनियाभर में मशहूर होते हैं। दुनिया में कुछ ऐसे भविष्यवक्ता हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। इनमें फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदम और बुल्गारिया की बाबा वेंगा का नाम सबसे पहले आता है। नास्त्रेदमस ने 500 साल पहले ही कई बेहद महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा ने भी कई भविष्यवाणियां की हैं। दोनों ही भविष्यकताओं की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। 



बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा का बुल्गारिया में साल 1911 में जन्म हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उन्होंने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। अपनी इस खबर में हम बाबा वेंगा की कुछ डरावनी भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे। 

Baba Vanga Predictions world end starts from 2025 muslim rule in Europe end of the world in 5079 Baba Vanga
क्या सच होने जा रही है बाबा वेंगा की महाविनाश की भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि दुनिया का अंत साल 2025 में शुरू हो जाएगा। उनका कहना है कि साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ेगा। इससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी आएगी। इसके अलावा बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2028 में इंसान एक नए ऊर्जा स्रोत की खोज में शुक्र ग्रह पर पहुंच सकता है। बाबा वेंगा के मुताबिक, 2033 तक ध्रुवीय बर्फ पिघलने में वृद्धि होगी और समुद्र के जल स्तर में भारी बढ़ोत्तरी होगी। 

Baba Vanga Predictions world end starts from 2025 muslim rule in Europe end of the world in 5079 Baba Vanga
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik

यूरोप में होगा इस्लामिक राज

बाबा वेंगा का दावा है कि साल 2043 में यूरोप में मुस्लिम शासन होगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, भू-राजनीतिक बदलाव भी होगा। उनका कहना है कि साल 2076 तक पूरी दुनिया में कम्युनिस्ट शासन की वापसी होगी।

Asteroid News: तबाही मचाने आ रहा खतरनाक एस्टेरॉयड, इस साल धरती से हो सकती है टक्कर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Vanga Predictions world end starts from 2025 muslim rule in Europe end of the world in 5079 Baba Vanga
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik

फिलहाल धरती पर कहीं दिन होता है, तो उसी समय कहीं पर रात होती है। उदाहरण के तौर पर भारत में रात होती है, अमेरिका में दिन होता है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2100 तक धरती का दूसरा हिस्सा कृत्रिम सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होगा। बाबा वेंगा का कहना है कि 2130 तक मानव का एलियन से संपर्क हो जाएगा। 

Maha Kumbh 2025: क्या है संगम नोज? महाकुंभ में जहां मची भगदड़, जानिए इसके बारे में...

विज्ञापन
Baba Vanga Predictions world end starts from 2025 muslim rule in Europe end of the world in 5079 Baba Vanga
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
कब और कैसे होगा दुनिया का अंत

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, 2170 में दुनियाभर में भयानक सूखा पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने साल 3005 में अंतरिक्ष में युद्ध की भविष्यवाणी की है। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, मंगल ग्रह पर युद्ध हो सकता है। बाबा वेंगा क मुताबिक, साल 3797 में पृथ्वी नष्ट हो सकती है, लेकिन उन्होंने दावा किया है कि दूसरे ग्रहों पर जाने में मानव सक्षम होंगे। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, सन् 5079 में एक ब्रह्मांडीय घटना की वजह से दुनिया का अंत हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed