Baba Vanga Third World War Prediction: दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। ईरान-इस्राइल के बीच शुरू हुई जंग ने मिडिल ईस्ट में गंभीर स्थित पैदा कर दी है। ईरान-इस्राइल के बीच शुरू हुआ युद्ध सिर्फ दोनों देशों तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि इसका पूरी दुनिया पर असर पड़ सकता है। कुछ देश ईरान की तरफ हैं, जबकि कुछ देश इस्राइल के साथ खड़े हैं। इस युद्ध में अमेरिका शामिल हो सकता है।
Baba Vanga: इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया, सच हुई तो मचेगी भयानक तबाही
Baba Vanga Third World War Prediction: बुल्गेरिया की रहने वाली नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की अधिकतर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसके कारण उन्हें बाल्कन क्षेत्र की नास्त्रेदमस कहा जाता है।
बुल्गेरिया की रहने वाली नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की अधिकतर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसके कारण उन्हें बाल्कन क्षेत्र की नास्त्रेदमस कहा जाता है। नास्त्रेदमस फ्रांसीसी ज्योतिषी थे, जिन्हें उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इन दोनों भविष्यवक्ताओं ने साल 2025 में तीसरे विश्व युद्ध के शुरू होने की भविष्यवाणी की है।
साल 1911 में बाबा वेंगा का जन्म हुआ था और 1996 में 86 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियी की थीं, जो पूरी सच साबित हुई हैं।
Baba Vanga: 15 दिन बाद आने वाली है बड़ी तबाही! जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया
बाबा वेंगा ने 2025 तक यूरोप में बड़ा संघर्ष छिड़ने की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि यूरोप में साल 2025 में एक संघर्ष होगा जिससे दुनिया के अंत की शुरुआत होगी। इस संघर्ष से महाद्वीप की आबादी में काफी कमी आएगी। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि 2025 में ऐसी भयानक घटनाएं होंगी, जो मानवता के अंत का कारण बनेंगी।
Doomsday Fish: अब भारत में दिखी कयामत वाली मछली, क्या आने वाला है प्रलय? जानिए आखिर क्यों डरती है दुनिया
बाबा वेंगा की सबसे अधिक डराने वाली भविष्यवाणी तृतीय विश्व युद्ध की है। उन्होंने दावा किया था कि साल 2025 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है, तो दुनिया में भारी तबाही मचेगी। इसकी वजह से लोगों के बीच का खौफ का माहौल है।